Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी का झांसा देकर युवती से हड़पे 25 लाख:गाजियाबाद में युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी

    21 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में शादी का झांसा देकर युवती के 25 लाख रुपये हड़प लिए गए। जहां डिप्रेशन में युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। युवती की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। महरौली की रहने वाली थी युवती गाजियाबाद के महरौली निवासी करिश्मा वर्मा (24 साल) पुत्री पवन वर्मा ने शनिवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। आज युवती की मौत होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। वेव सिटी थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। अभी तक बताया गया कि युवती के परिवार के 25 लाख रुपये हड़प लिए गए। इस गैंग में 2 महिला समेत 4 लोग शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में ब्रह्माकुमारी आश्रम ने निकाली प्रभात फेरी:धर्म प्रचार, शिव अवतरण संदेश और नशा मुक्ति जागरूकता रहे मुख्य उद्देश्य
    Next Article
    मुरादाबाद में रातभर गुल रही कई इलाकों की बिजली:दौलत बाग उपकेंद्र में फॉल्ट से बाधित हुई, सुबह चार बजे तक बंद रही सप्लाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment