Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप:पीलीभीत में आरोपी ने 5 लाख दहेज मांगा, शादी से किया इनकार; मुकदमा दर्ज

    1 hour ago

    1

    0

    पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र में एक युवक पर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और गर्भवती होने पर गर्भपात कराने का आरोप लगा है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी और उसके परिजनों ने अब 5 लाख रुपये दहेज की मांग करते हुए शादी से इनकार कर दिया है। न्यूरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने जहानाबाद थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। तहरीर में बताया गया है कि जहानाबाद के ग्राम डांग निवासी मोहम्मद उबेद ने करीब एक साल पहले उसे प्रेमजाल में फंसाया था। उबेद ने युवती को शादी का भरोसा दिलाया और इसी झांसे में रखकर कई बार अज्ञात स्थानों पर ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के अनुसार, वह इस दौरान गर्भवती हो गई। जब उसने उबेद को इसकी जानकारी दी, तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया और उस पर दबाव बनाया। पीड़िता के न मानने पर आरोपी ने धोखे से उसे गर्भपात की दवा खिला दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया, तो उबेद ने उसके साथ मारपीट की और शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद, पीड़िता ने आरोपी के परिजनों मोहम्मद जुनेद, जुबेर, राजदा, शहनाज, हिना और अमीर अहमद से संपर्क कर शादी की बात की। परिजनों ने 5 लाख रुपये नकद दहेज की मांग की और दहेज न देने पर शादी से साफ इनकार कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर इन सभी ने उसके साथ मारपीट की और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। मुख्य आरोपी समेत 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज थाना जहानाबाद पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी मोहम्मद उबेद समेत उसके परिवार के कुल 7 लोगों के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जहानाबाद के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, विवेचना जारी है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लेडी गैंगस्टर 'स्लिम ट्रिम' बनने के लिए करती है डांस:गोरखपुर जेल में भोजपुरी गाने भी गाती है, बर्थडे गर्ल ने सरेआम मारी थी गोली
    Next Article
    जालौन मेडिकल कॉलेज में क्रिटिकल केयर वार्ड बनवाया:उरई विधायक गौरीशंकर वर्मा बोले–1.20 करोड़ से छठी माता मंदिर बनवा रहा, मुझे जनता नंबर देगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment