Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन मेडिकल कॉलेज में क्रिटिकल केयर वार्ड बनवाया:उरई विधायक गौरीशंकर वर्मा बोले–1.20 करोड़ से छठी माता मंदिर बनवा रहा, मुझे जनता नंबर देगी

    1 hour ago

    1

    0

    जालौन के उरई विधानसभा से भाजपा विधायक गौरीशंकर वर्मा का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में क्रिटिकल केयर वार्ड बनवाना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। केंद्रीय विद्यालय बनवाया है। कई गांवों तक बिजली पहुंचाई गई है। अभी कई सड़कों का चौड़ीकरण कराना बाकी है। पर्यटन केंद्र बनवाने को 50–50 लाख का बजट दिलाया है। दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने विधायक गौरीशंकर वर्मा से खास बातचीत की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल : पिछले 4 साल के कामकाज को 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: सरकार के काम जनता तक पहुंचाने का काम प्रशासन के माध्यम से होता है। जब विकास और सुविधाएं लोगों तक पहुंचती हैं तो जनता खुद उसका आकलन करती है। इसलिए नंबर देने का अधिकार भी जनता का ही है। सवाल : सबसे बड़ा काम कौन-सा कराया? जवाब: मेडिकल कॉलेज में क्रिटिकल केयर वार्ड की स्थापना बड़ी उपलब्धि है। साथ ही पोस्ट ग्रेजुएट विभाग शुरू हुआ है, जहां करीब 43 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। जालौन में केंद्रीय विद्यालय भी शुरू कराया गया है, जिसकी बिल्डिंग तैयार कर सौंपने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा कई सड़कों का निर्माण और चौड़ीकरण, धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण और बिजली से वंचित गांवों तक बिजली पहुंचाने का काम कराया गया है। सवाल: कौन-सा काम अभी बाकी है? जवाब: मेडिकल कॉलेज में एमआरआई मशीन, ट्रॉमा सेंटर की स्थापना और कुछ सड़कों का निर्माण व चौड़ीकरण अभी बाकी है। सवाल : क्या इस बार भी टिकट के दावेदार हैं? जवाब: मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं। पार्टी नेतृत्व का जो भी आदेश होगा, उसका पालन करूंगा। उम्मीदवार तय करना पार्टी का निर्णय होता है। सवाल : क्या आपको इस बार टिकट मिलेगा? जवाब: यह पूरी तरह पार्टी तय करती है। मैं 1997 से पार्टी का कार्यकर्ता हूं और जो भी निर्णय होगा, उसे स्वीकार करूंगा। सवाल : रनिया और एट रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज की समस्या पर क्या किया गया? जवाब: रनिया और अजनारी के ओवरब्रिज स्वीकृत हो चुके हैं। यह रेलवे का काम है, इसलिए रेलवे विभाग टेंडर प्रक्रिया के बाद निर्माण शुरू करेगा। सवाल : पर्यटन स्थलों के विकास के लिए क्या किया गया? जवाब: रक्तदांतिका पीठ और अक्षरा धाम पीठ के विकास के लिए 50-50 लाख रुपये दिए गए। शारदा माई शक्तिपीठ बैरागढ़ और छठी माता मंदिर के लिए भी करीब 1.20 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। साथ ही शहीद स्मारक पार्क का निर्माण भी कराया जा रहा है। सवाल : उरई शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए क्या किया गया? जवाब: अंबेडकर चौराहा से जिला परिषद तक सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। मंशापूर्ण मंदिर के पास पुल चौड़ा करने की योजना भी तैयार है। भविष्य में सड़क और चौड़ी करने का प्रयास किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप:पीलीभीत में आरोपी ने 5 लाख दहेज मांगा, शादी से किया इनकार; मुकदमा दर्ज
    Next Article
    गोरखपुर के चटोरी गली में कम हुए रेस्टोरेंट के मेन्यू:दुकानदार बोले- अब चूल्हा से बनाना होगा पकवान, लौट आये पुराने दिन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment