Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी के सात महीने बाद युवक ने की आत्महत्या:फर्रुखाबाद में फांसी के फंदे से लटका युवक, पत्नी के मायके जाने से था नाराज

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद जिले के थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के नैनिया नगला गांव में मंगलवार सुबह करीब 5 बजे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 23 वर्षीय अनुज शाक्य के तौर पर हुई है। शव घर की रसोई में साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रसोई की कुंडी से लटका मिला शव जानकारी के अनुसार, अनुज शाक्य ने अपने घर की रसोई में कुंडे से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर थाना मऊ दरवाजा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सात महीने पहले किया था प्रेम विवाह अनुज की शादी करीब सात महीने पहले एटा जिले के नकटई अलीगंज रहने वाली लड़की से प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के कुछ समय बाद ही पारिवारिक विवाद शुरू हो गए थे। पत्नी कुछ समय मायके में रहने के बाद करीब दस दिन पहले ही ससुराल लौटी थी। अनुज टेंट हाउस और डीजे का काम करता था। सोमवार रात करीब 11 बजे तक वह घर पर काम करता रहा और फिर सोने चला गया। इसके बाद सुबह उसका शव रसोई में फंदे से लटका मिला। भाई ने जताई हत्या की आशंका घटना को लेकर परिजनों में संदेह भी जताया जा रहा है। मृतक के बड़े भाई सुनील ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि जिस स्थान पर शव लटका मिला, उसे देखकर मामला संदिग्ध प्रतीत होता है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अजब सिंह और उप निरीक्षक राहुल कुमार ने पुलिस बल के साथ जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लेंसकार्ट आउटलेट पर कर्मचारियों को तिलक-कलावा पहनाने पहुंचे हिंदूवादी:पुलिस ने रोका; बाहर किया प्रदर्शन, पोस्टरों पर मारे जूते
    Next Article
    इवेंट में इग्नोर होने पर आया सीनियर एक्टर का रिएक्शन:कहा- ऐसा कुछ नहीं हुआ, मुझे वहां से जल्दी निकलना था; वीडियो में मंच के पीछे से उतरते दिखे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment