Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी में लेगपीस को लेकर मारपीट, टूटीं कुर्सियां; VIDEO:अमरोहा में बाराती-घराती आमने-सामने, पानी के फिल्टर उठाकर मारने दौड़े लोग

    4 hours ago

    1

    0

    अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब बिरयानी में लेग पीस को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। शनिवार शाम करीब 6 बजे आयोजित इस शादी समारोह में गांव हैबतपुर बंजारा से आई बारात शामिल थी। खाना परोसने के दौरान बारातियों और घरातियों के बीच कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। गुस्साए लोगों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकीं और जमकर हाथापाई की, जिससे मौके पर अफरातफरी और भगदड़ जैसे हालात बन गए। इस दौरान कुछ लोग पानी के फिल्टर उठाकर भी हमला करने की कोशिश करते नजर आए। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है। घटना से जुड़ी तस्वीरें… अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… खुशियों का माहौल अचानक तनाव में बदला जानकारी के अनुसार, शनिवार को गांव हैबतपुर बंजारा से एक बारात हसनपुर नगर स्थित बैंक्वेट हॉल में आई थी। शादी समारोह में सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन शाम 6 बजे के करीब भोजन के दौरान बिरयानी में लेग पीस को लेकर बारातियो और घरातियों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते शुरू हुई मारपीट, कुर्सियां चलीं मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में इतना बढ़ गया कि पूरा बैंक्वेट हॉल जंग के मैदान में तब्दील हो गया। गुस्साए लोगों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दीं और देखते ही देखते माहौल पूरी तरह बेकाबू हो गया। कुछ लोग पानी के फिल्टर तक उठाकर एक-दूसरे पर हमला करने के लिए दौड़ पड़े। मौके पर जमकर हाथापाई हुई, जिससे वहां मौजूद मेहमानों में दहशत फैल गई। घटना के दौरान बैंक्वेट हॉल में भगदड़ जैसे हालात बन गए। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। शादी जैसे खुशियों भरे माहौल में अचानक हुई इस हिंसा से हर कोई सहम गया। कुछ लोग खुद को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कोशिश करते दिखे, जबकि कई लोग हंगामे को शांत कराने की कोशिश में भी जुटे रहे, लेकिन उग्र भीड़ के सामने किसी की एक नहीं चली। घटना का वीडियो वायरल इसी बीच मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह लोग आपा खोकर एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंक रहे हैं और मारपीट कर रहे हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोग इस बात को लेकर हैरानी जता रहे हैं कि एक मामूली बात कैसे इतने बड़े बवाल का कारण बन गई। शादी जैसे खुशी के अवसर पर हुई इस मारपीट ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं सामाजिक माहौल को प्रभावित करती हैं और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न हो। पुलिस ने पहुंचकर संभाला मोर्चा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह हालात को काबू में किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जैदपुर अस्पताल में 13 एंबुलेंस जलकर खाक:परिसर में खड़ी 37 एंबुलेंस को पुलिस ने बचाया; आग पर काबू पाया
    Next Article
    थूका, गालियां दी और... LIVE कॉन्सर्ट में अर्पित बाला भूले मर्यादा, सिंगर ने ऑडियंस के साथ की 'ओछी' हरकत? VIDEO वायरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment