Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी में रिश्तेदारों ने कहा था-घर की जज ट्विशा होगी:सोशल मीडिया पर सामने आया वेडिंग ट्रेलर, समर्थ से मजाक करती दिखीं

    8 hours ago

    1

    0

    जीजू कोर्ट में वकील होंगे, लेकिन घर पर तो जज ट्विशा दी ही होंगी ट्विशा शर्मा और समर्थ सिंह की शादी के दौरान रिश्तेदारों के बीच कही गई यह मजाकिया बात अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है। भोपाल की ट्विशा शर्मा और वकील समर्थ सिंह का वेडिंग ट्रेलर उनकी मौत के बाद वायरल हो रहा है। 12 दिसंबर 2025 को ट्विशा शादी के जोड़े में अपने परिजनों से विदा हुई थीं। ठीक छह महीने बाद 12 मई को कटारा हिल्स स्थित ससुराल में उनका शव मिला। मामले में ट्विशा का परिवार इंसाफ की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आया। ट्विशा का पति समर्थ सिंह फरार है, जबकि सास और पूर्व जज गिरीबाला सिंह दहेज प्रताड़ना के आरोप में जमानत पर बाहर हैं। नए शहर को लेकर दोनों ने किया था मजाक करीब पांच मिनट लंबे वेडिंग ट्रेलर में ट्विशा और समर्थ की शादी के हलके-फुलके और भावुक पल दिखाई दे रहे हैं। रिश्तेदार डांस करते, मजाक करते और दोनों के रिश्ते को लेकर बातें करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के एक हिस्से में समर्थ कहते हैं कि शादी के बाद ट्विशा के लिए नोएडा छोड़कर नए शहर में आना आसान नहीं होगा। इस पर ट्विशा हंसते हुए जवाब देती हैं- वरना मैं समर्थ को ही नोएडा ले आऊंगी। ट्विशा के भाई वीडियो में कहते हैं कि पहली मुलाकात में ही उन्हें लगा था कि समर्थ उनकी बहन के लिए परफेक्ट मैच हैं। देखिए वेडिंग ट्रेलर की तस्वीरें… “पूरा फुटेज पंडित जी ही खा जाएंगे” वीडियो की शुरुआत में ट्विशा पंडितजी से मजाक करती दिखाई देती हैं। वह कहती हैं, “पंडित जी, छोड़ दो उनको… पूरा फुटेज आप ही खाने वाले हैं क्या? शादी मुझसे करनी है, आपसे नहीं।” ट्विशा कहती हैं कि शादी के बाद वह सबसे ज्यादा अपने मम्मी-पापा और अपने कमरे को याद करेंगी। जब विदाई की बात से माहौल भावुक होता है तो वह मुस्कुराते हुए कहती हैं, “अब मुझे समर्थ को उसके कमरे से बाहर निकालना पड़ेगा।” “ऊपर से हार्ड, अंदर से बिलकुल सॉफ्ट” वीडियो में रिश्तेदार ट्विशा के बचपन के निकनेम “टुकटुक” का जिक्र करते हैं। एक रिश्तेदार उन्हें “ऊपर से हार्ड, अंदर से बिलकुल नारियल जैसी” बताते हैं। वहीं, “हमारी लड़की तो हमेशा सहमी-सहमी सी रहती है” सुनकर ट्विशा हंस पड़ती हैं। वीडियो के आखिर में रिश्तेदार मजाक में कहते हैं, “जीजू कोर्ट में वकील होंगे, लेकिन घर पर तो जज ट्विशा दी ही होंगी।” पति और सास पर दहेज प्रताड़ना का केस ट्विशा शर्मा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में मृत मिली थीं। परिवार ने पति समर्थ सिंह और सास गिरीबाला सिंह पर दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दहेज मृत्यु और क्रूरता से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज किया है। फरार चल रहे समर्थ सिंह के खिलाफ पुलिस ने लुक-आउट सर्कुलर जारी किया है। गिरफ्तारी की सूचना देने पर इनाम 30 हजार रुपए कर दिया गया है। वहीं, ट्विशा के परिवार ने सास गिरीबाला सिंह को मिली जमानत को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। समर्थ सिंह ने भी अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट का रुख किया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो अब यह वेडिंग वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। शादी की हंसी-मजाक, पारिवारिक बातचीत और भावुक पलों से भरा यह वीडियो ट्विशा की मौत के बाद लोगों को झकझोर रहा है और हर कोई इसे अलग नजरिए से देख रहा है। यह खबर भी पढ़ें… ट्विशा की मौत की CBI जांच होगी, सरकार की सहमति एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत की सीबीआई जांच होगी। मध्य प्रदेश सरकार ने इसके लिए सहमति दे दी है। 20 मई को जब ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा रिटायर्ड सैनिकों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने पहुंचे थे, तब उन्होंने इसका आश्वासन दिया था। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्विशा की डेडबॉडी का दूसरा पोस्टमॉर्टम होगा:MP सरकार की CBI जांच को मंजूरी; भोपाल जिला अदालत में सरेंडर करेगा आरोपी पति समर्थ
    Next Article
    राज्यसभा चुनाव के लिए 18 जून को मतदान:कांग्रेस से कमलनाथ, पटवारी, अरुण यादव में रेस; कुरियन को रिपीट कर सकती है बीजेपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment