Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी से 6 दिन पहले युवक की मौत:बस्ती में पेड़ से लटका मिला शव, दोनों घुटने जमीन पर, पैरों तले खून के छींटे, प्राइवेट पार्ट पर चोटें

    18 hours ago

    2

    0

    यूपी के बस्ती में शादी से 6 दिन पहले ही दूल्हे की मौत हो गई। उसका शव घर से आधा किलोमीटर दूर खेत किनारे पेड़ से लटका मिला। युवक के दोनों घुटने जमीन को छू रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक के पैरों के पास खून के छींटे बरामद हुए। चेक करने पर प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोटों के निशान मिले। पुलिस ने पाया कि जिस फंदे से युवक का शव लटक रहा था, वह किसी महिला का दुपट्‌टा था। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत इकट्‌ठा किए हैं। परिजनों ने हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया- युवक देर शाम घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला था। तभी से लापता था। घटना जिला मुख्यालय से 55 किलोमीटर दूर परशुरामपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव की है। तस्वीरें देखिए... अब पूरा मामला विस्तार से... परशुरामपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव निवासी स्व. बजरंग सिंह के बेटे महेश सिंह (24) की शादी नवाबगंज के सीरसासलन्तीपुरवा गांव निवासी परसराम सिंह की बेटी रोहिणी सिंह से तय हुई थी। 28 अप्रैल को बारात जाने वाली थी। शादी को लेकर घर में तैयारियां चल रही थीं। घर में टेंट बंध चुका था। चचेरे भाई राजकुमार ने बताया- महेश कल रात 8 बजे बाजार घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला था। काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो हमने उसके मोबाइल पर कॉल किया, पर नंबर लगातार स्विच ऑफ बताता रहा। हम लोगों ने रात भर खोजबीन की, पर कुछ पता नहीं चला। बुधवार सुबह करीब 7 बजे गांव के कुछ लोग खेत की ओर शौच के लिए गए हुए थे, तभी उन्होंने शहतूत के पेड़ से महेश का शव लटकते देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। राजकुमार का कहना है- मेरे भाई की हत्या की गई है, इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को यहां लाकर पेड़ से लटका दिया गया है। मारने से पहले उसे बुरी तरह पीटा गया है। पैरों के नीचे खून के छींटे मिले हैं। पुलिस ने हमारे कहने पर चेक किया तो प्राइवेट पार्ट पर भी चोटों के गंभीर निशान मिले हैं। शरीर के कई अन्य हिस्सों पर भी चोटों का निशान है। इसके अलावा जिस फंदे से वह लटक रहा था, वो किसी महिला का दुपट्‌टा था। महेश का मोबाइल फोन भी गायब है। हमारी मांग है कि हत्यारे को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और कड़ी कार्रवाई की जाए। परिवार का इकलौता कमाने वाला था महेश तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और मजदूरी के साथ ट्रक ड्राइवर का काम करते थे। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन घटना से परिवार में मातम छा गया। पोस्टमॉर्टम से ही पता चलेगा हत्या या आत्महत्या परशुरामपुर थाना प्रभारी विश्वमोहन राय ने बताया- युवक का पेड़ से लटकता हुआ शव मिला है। शरीर पर चोट के निशान हैं। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका है। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि हो सकेगी कि हत्या है या आत्महत्या। मामले की जांच जारी है। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… नवजात बच्चे को 2 घंटे पकड़कर बैठा रहा बंदर:मां चिल्लाती रही, लेकिन छोड़ा नहीं, पड़ोसी पहुंचे तो काटने दौड़ा; एक्सपर्ट को बुलाना पड़ा यूपी के मुजफ्फरनगर में एक बंदर घर के अंदर 3 महीने के बच्चे को 2 घंटे तक पकड़कर बैठा रहा। बच्चा कमरे के अंदर बेड पर लेटा था। परिवार वाले अपने-अपने काम बिजी थे। इस दौरान एक बंदर दबे पांव कमरे में आया और बच्चे के पास जाकर बैठ गया। बंदर बच्चे को दुलार करने लगा। उस पर हाथ फेरने लगा। उसके साथ खेलने लगा। थोड़ी देर बाद काम से फुर्सत पाकर परिजन कमरे में पहुंचे, तो डर की वजह से चौंक पड़े। इससे बंदर आक्रामक हो गया। परिजनों को काटने के लिए दौड़ने लगा। इस दौरान बच्चा रोने लगा। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ मेयर के नेम प्लेट को चप्पलों से पीटा:सपा नेता ने घर के बाहर नारे लगाए, खर्कवाल बोलीं- सपाइयों ने अपना चरित्र दिखाया
    Next Article
    महिला आरक्षण बिल पर राहुल गांधी का पुतला फूंका:फिरोजाबाद में भाजपाइयों ने कांग्रेस पर बिल रोकने का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment