Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी से 8 दिन पहले दूल्हे की मौत:मैनपुरी में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला शव, दो दिन पहले दोपहर से लापता था,

    13 hours ago

    3

    0

    मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगतपुर में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला है। उसकी शादी आठ दिन बाद होनी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान जगतपुर निवासी 25 वर्षीय राहुल यादव पुत्र रामेश्वर यादव के रूप में हुई है। उसका शव गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर अरंद नदी किनारे एक नीम के पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका मिला था। स्थानीय लोगों ने सबसे पहले शव देखा और परिजनों व पुलिस को सूचित किया। परिजनों ने बताया कि राहुल मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे घर से निकला था। देर शाम तक उसके वापस न लौटने पर तलाश शुरू की गई। परिजनों और ग्रामीणों ने पूरी रात और अगले दिन भी खोजबीन की, लेकिन बुधवार शाम को गांव के बाहर उसका शव पेड़ पर लटका मिला। राहुल की शादी हाल ही में तय हुई थी। 23 अप्रैल को मंडप और 24 अप्रैल को भोगांव क्षेत्र के एक गांव में उसकी बारात जानी थी। राहुल स्वयं शादी की तैयारियों और खरीदारी में व्यस्त था। घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने बताया कि यह आत्महत्या है या हत्या, अभी स्पष्ट नहीं है। कोतवाली पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। शादी से ठीक पहले युवक की मौत का वास्तविक कारण जांच के बाद ही सामने आ पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व पुलिसकर्मी ने भिखारी की हत्या कर खुद मृत दिखाया:हाथरस में पुराने मुकदमों और जेल से बचने के लिए रची थी साजिश
    Next Article
    55.57 करोड़ के घोटाले से जुड़ रहे हमले के तार:रिटायर्ड कर्नल ने द सैनिक सहकारी आवास समिति में गबन का किया था पर्दाफाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment