Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी सीजन में डीएसओ कार्यालय पर उमड़ी भीड़:गैस सिलेंडर के लिए 2,000 से अधिक आवेदन, लग रही लंबी लाइन

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया में शादी-विवाह के सीजन की शुरुआत के साथ ही रसोई गैस सिलेंडरों की किल्लत बढ़ गई है। जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) कार्यालय पर सिलेंडर के लिए उमड़ रही भीड़ ने व्यवस्था पर दबाव बढ़ा दिया है। शुक्रवार को कार्यालय परिसर में लंबी कतारें लग गईं, जहां आवेदकों की संख्या 2000 के पार पहुंच गई। सुबह से ही लोग शादी और तिलक समारोह के लिए गैस सिलेंडर की मांग को लेकर डीएसओ कार्यालय पहुंचने लगे थे। दोपहर तक स्थिति यह हो गई कि लोगों की लाइनें परिसर से बाहर तक फैल गईं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों और पूर्ति निरीक्षकों को तैनात करना पड़ा। अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार को भी करीब 300 लोगों ने सिलेंडर के लिए नए आवेदन किए। लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए विभाग ने एक नई व्यवस्था लागू की है। अब सिलेंडर के लिए आवेदन के साथ शादी का कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है, ताकि वास्तविक जरूरतमंदों को प्राथमिकता मिल सके। डीएसओ कार्यालय में जमा आवेदनों का सत्यापन कर संबंधित गैस एजेंसियों को सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जा रहे हैं। हालांकि, सीमित आपूर्ति के चलते विभाग के सामने बड़ी चुनौती बनी हुई है। एक ट्रक में केवल 10 से 12 कॉमर्शियल सिलेंडर आने से मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर बना हुआ है। व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए कार्यालय परिसर में सिलेंडर और राशन कार्ड से जुड़े कार्यों के लिए अलग-अलग कतारें बनाई गई हैं। गुरुवार को भी करीब 700 लोगों ने शादी समारोह के लिए सिलेंडर की मांग की थी, जिनके आवेदनों पर पूर्ति विभाग ने संबंधित एजेंसियों को आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों का कहना है कि उपलब्धता के अनुसार ही सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है और सभी एजेंसियों को पारदर्शिता के साथ तय समय पर आपूर्ति करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, आम लोगों का कहना है कि शादी के सीजन में अचानक बढ़ी मांग के कारण उन्हें घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है, इसके बावजूद समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में व्यापारियों का प्रदर्शन:बोले- 25 साल से बिजली बिल भर रहे, अफसर कह रहे अपने खर्चे से सही कराओ ट्रांसफॉर्मर
    Next Article
    दरोगा के घर महिला देख बजरंग दल का हंगामा:पुलिस ने जिलाध्यक्ष समेत 3 पर FIR दर्ज की, महिला बोली- मेरे साथ मारपीट की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment