Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी टूटने पर युवती ने सुसाइड किया:5 लाख लेने के बाद ससुराल वाले 2 लाख और मांग रहे थे, पहले जहर खाया फिर फांसी लगाई

    22 hours ago

    1

    0

    कन्नौज जिले में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आरोप लगाया है कि अतिरिक्त दहेज की मांग के कारण शादी टूटने से वह आहत थी। यह घटना इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के चंदौआ गांव की है। मनोज राजपूत ने अपनी 22 वर्षीय बेटी सुमन की शादी तालग्राम थाना क्षेत्र के चौतराहार गांव के सुमित से तय की थी। मनोज राजपूत के अनुसार, दो महीने पहले शादी तय होने पर उन्होंने युवक के परिजनों को 5 लाख रुपये उपहार के तौर पर दिए थे। बेटी की शादी 26 अप्रैल को होनी थी। हालांकि, युवक और उसके परिजनों ने 2 लाख रुपये के अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। शादी से इंकार कर दिया था परिजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज देने में असमर्थता जताने पर युवक पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। इस बात से आहत होकर सुमन ने पहले जहरीला पदार्थ खाया और फिर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।सुमन का शव फांसी के फंदे पर देखकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लिया इंदरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष नीलम सिंह ने बताया कि परिजनों के आरोपों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चैत्र नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी भीड़:आस्था के साथ अर्थव्यवस्था और व्यवस्था की भी परीक्षा
    Next Article
    निजी अस्पताल में मरीज की मौत:बरेली में न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरा परिवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment