Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी वाले घर में करंट से युवक की मौत:लाइट मैकेनिक था युवक, सजावट के दौरान लगा तेज करंट; डॉक्टरों ने मृत बताया

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस के सासनी क्षेत्र के जरैया गांव में शादी वाले घर को लाइट और झालरों से सजा रहे 23 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विनीत पुत्र सुभाष के रूप में हुई है। वह लाइट मैकेनिक का काम करता था। हादसा गुरुवार रात उस समय हुआ, जब वह पड़ोस में रहने वाले अमर मोहम्मद की बेटी की शादी के लिए घर में सजावट कर रहा था। सजावट का काम करते समय विनीत को अचानक तेज बिजली का करंट लग गया। झटका लगने से वह नीचे गिर गया। परिजन उसे तत्काल सासनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की ओर से पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। अलीगढ़ के निजी अस्पताल भी ले गए परिजन परिजनों को विनीत की मौत की बात पर भरोसा नहीं हुआ। वे उसे अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां भी डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत बताया। इसके बाद परिजन देर रात करीब 11:30 बजे शव लेकर गांव लौट आए। परिजनों के मुताबिक, विनीत अविवाहित था। वह चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। अचानक हुए हादसे से परिवार में मातम छा गया। घटना के बाद पूरे गांव में भी शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं के कृषि विज्ञान केंद्र उझानी में प्रशासनिक बदलाव:डॉ. फैज मोहसिन के रिटायर होने के बाद विश्वविद्यालय ने जारी किया आदेश
    Next Article
    झुग्गियों में शिक्षा की अलख जगा रही 'फ्री पाठशाला:4 साल से जरूरतमंद बच्चों को दे रहे मुफ्त पढ़ाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment