Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिवानी त्यागी को UPSC में सफलता पर मिला सम्मान:हापुड़ में महासभा ने राष्ट्र सेवा में उत्कृष्ट योगदान की उम्मीद जताई

    2 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा (रजि.) ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली शिवानी त्यागी को सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह देवलोक कॉलोनी स्थित महासभा कार्यालय में आयोजित किया गया। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय के नेतृत्व में शिवानी त्यागी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और उन्हें उपहार भेंट किए गए। इस अवसर पर पंडित पाण्डेय ने कहा कि शिवानी की सफलता उनकी कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। पंडित पाण्डेय ने विश्वास व्यक्त किया कि शिवानी की उपलब्धि समाज के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई वह भविष्य में भी सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगी। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी शिवानी त्यागी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल करना एक बड़ी उपलब्धि है, जो अन्य युवाओं को भी प्रेरित करती है। महासभा के सभी सदस्यों ने शिवानी त्यागी की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और राष्ट्र सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने की उम्मीद जताई। इस अवसर पर महासभा के संस्थापक प्रेम प्रकाश मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेश शास्त्री, संगठन मंत्री ऋतिक त्यागी, मनु मिश्रा, समाजसेवी आकाश त्यागी और अतुल शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कर्मचारियों के लिए IGOT पर 3 नए कोर्स अनिवार्य:हरदोई में कार्यक्षमता बढ़ाने को ऑनलाइन प्रशिक्षण, साधना सप्ताह और AI शामिल
    Next Article
    देवरिया में बीएड छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली:सामाजिक असमानता, लिंग विभेद और नशा मुक्ति पर जागरूक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment