Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिवानी दीदी ने लखनऊ में दिया अध्यात्म का पाठ:टेक्नो ग्रुप में छात्र-छात्राओं को सिखाए जीवन जीने के गुर

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के टेक्नो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में गुरुवार शाम एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। संस्थान परिसर में सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक मार्गदर्शक ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं और प्रबुद्ध वर्ग को जीवन जीने की सही कला और सकारात्मकता का पाठ पढ़ाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौजूद रहे। उन्होंने संस्थान की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं और समाज में सकारात्मक मूल्यों को जगाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। उन्होंने जोर दिया कि सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ अध्यात्म का मेल जरूरी है। भीतर की शांति ही असली ताकत अपने संबोधन में बीके शिवानी दीदी ने बहुत ही सरल शब्दों में गंभीर बातें साझा कीं। उन्होंने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में 'आंतरिक शांति' और 'आत्म-चिंतन' सबसे ज्यादा जरूरी है। उन्होंने तनाव प्रबंधन (Stress Management) के गुर सिखाते हुए बताया कि कैसे हम अपनी सोच को बदलकर विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य और करुणा बनाए रख सकते हैं। सकारात्मक सोच से बदलेगा जीवन दीदी ने उपस्थित जनसमूह को भावनात्मक संतुलन बनाए रखने और रिश्तों में मधुरता लाने की तकनीकें समझाईं। उनके प्रेरणादायी विचारों ने श्रोताओं को गहराई तक प्रभावित किया। कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों और गणमान्य व्यक्तियों ने उनके व्यावहारिक मार्गदर्शन को जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यक्रम के अंत में टेक्नो ग्रुप की अध्यक्षा निधि अग्रवाल, चेयरमैन आर.के अग्रवाल और प्रबंध निदेशक डॉ. ऋषि अग्रवाल ने शिवानी दीदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दीदी के ज्ञानवर्धक सत्र ने संस्थान के वातावरण में एक नई सकारात्मक ऊर्जा भर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 'नृत्य' का मंचन:यायावर रंगमंडल ने प्रकृति, जीवन-मृत्यु का दर्शन दिखाया
    Next Article
    Dubai में Drone धमाके से दहशत, Iran के हमलों के बीच खाड़ी देशों में बढ़ा तनाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment