Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिवसेना ने बिजनौर में राम मंदिर चंदा चोरी पर प्रदर्शन:बिजनौर में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर सीबीआई जांच की मांग

    5 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने अयोध्या राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के मामले को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन प्रशासन को सौंपा, जिसमें दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सीबीआई जांच की मांग की गई। सोमवार दोपहर सैकड़ों की संख्या में शिवसेना कार्यकर्ता और पदाधिकारी जोरदार नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि श्रीराम मंदिर निर्माण में कई सौ करोड़ रुपये की चोरी हुई है, जिससे हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंची है। शिवसेना ने मांग की कि मंदिर चंदा चोरी की सीबीआई जांच कराई जाए और दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। उन्होंने नेपेंद्र मिश्रा को श्रीराम मंदिर ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाए जाने पर भी आपत्ति जताई, आरोप लगाया कि उन्होंने पूर्व में कारसेवकों पर गोली चलाने का आदेश दिया था, जिसे हिंदुओं के साथ धोखा बताया गया। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि श्रीराम मंदिर निर्माण में शिवसेना का सबसे बड़ा योगदान रहा है। कई शिवसैनिकों ने अपने प्राण न्योछावर किए, जेल काटी और मुकदमे झेले। शिवसेना ने मंदिर निर्माण में तन, मन, धन से सहयोग किया था, और आज शिवसैनिकों को इस स्थिति से गहरा दुख है। इस अवसर पर जिला प्रमुख वीर सिंह, मुकेश लंबा, जितेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, पवन कुमार, मनीष सैनी, संदीप चौहान और कृष्ण अरुण सैनी सहित कई लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSJM यूनिवर्सिटी में 'संवेदना-2' अभियान:नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड जीतने वाली डॉ. नीरजा और डॉ. वंदना का अभिनंदन
    Next Article
    भदोही में 244 भूमि विवादों का निस्तारण:प्रशासन के विशेष अभियान से ग्रामीणों को मिली राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment