Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SHO युवती से बोले- मारकर नाक फोड़ देंगे...:प्रयागराज में कहा- 9 दिन की लड़की हमको सिखाएगी, अवैध कब्जे की शिकायत लेकर पहुंची थी

    6 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के खीरी थाने के एसएचओ कृष्णमोहन सिंह ने महिला फरियादी को गालियां दी है। खीरी की ही रहने वाली युवती का आरोप है कि जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत लेकर जाने पर पर एसएचओ ने उससे गालीगलौज की। उसका कहना है कि इस पूरी घटना का ऑडियो उसने रिकॉर्ड किया है। ऑडियो में एसएसओ गालीगलौज करते सुने जा सकते हैं। एसएचओ युवती से कहता है कि तू हमें सीखाएगी। मार करके तेरी नाक फोड़ देंगे। वहीं एसएचओ कहना है कि ऑडियो में मेरी आवाज नहीं है। जबकि अफसरों ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। पहले जानिए मामला युवती ने बताया- 1995 में उसके दादा के नाम खीरी ग्रामसभा की एक जमीन का पट्‌टा हुआ था। इस पर वह और उसका परिवार तब से रहते चले आ रहे हैं। आरोप है कि कुछ लोगों ने उसके 85 साल के दादा को बहका कर जमीन का बैनामा करा लिया। जबकि पट्‌टे की जमीन न खरीदी जा सकती है और न ही बेची जा सकती है। बोली- मेरे पास ऑडियो रिकॉर्डिंग गलत तरीके से बैनामा कराने के बाद 27 फरवरी को संबंधित पक्ष मेरे घर पर चढ़ आया। मुझसे और मेरे परिवारवालों से गालीगलौज-मारपीट की और उसके साथ छेड़छाड़ भी की गई। इसकी शिकायत लेकर वह पुलिस के पास गई। इस दौरान लालतारा चौकी पर एसएचओ कृष्णमोहन सिंह मिले, लेकिन उन्होंने उसकी बात ही नहीं सुनी। उल्टा मुझे ही थाने ले गए और रास्ते में गाड़ी के भीतर मुझे गालियां दी और मारपीट की। इसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। अब पढ़िए एसएचओ ने युवती से क्या कहा… SHO : तू हमें पढ़इबू। मारकरके नाक फोड़ देइब.... ( तू हमे पढ़ाएगी, मार कर नाक तोड़ देंगे) युवती: सर गाली मत दीजिए सर SHO: तब का तोर आरती उतारीं ( तब क्या तेरी आरती उतारी) युवती: गाली क्यों दे रहे हैं आप? SHO: बदतमीजी हमसे मत करना युवती: हम आपसे बदतमीजी से क्या बोले हैं? आप मारना... हम भी कानून जानते हैं। SHO: कानून तोहरे... घुसा देब (कानून तेरे की घुसा देंगे) युवती: देख लीजिए SHO: कानून तुम्हारे... डाल दूंगा, बुड्‌ढा... यहां से लेकर अधिकारियों तक रोज जा रहा है। युवती: हम भी तो आए हैं, आपके पास SHO: नौ दिन की लइकी है…जेतना हमार... तोर उमर न होई उतना। (नौ दिन की लड़की है। जितनी तेरी उम्र है, जितना हमार… है, उतनी तेरी उम्र नहीं होगी।) जांच शुरू कराई गई इस मामले में डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया- जांच के आदेश दिए गए हैं। एसीपी कौंधियारा को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। दादा ने युवती पर भी दर्ज कराई है रिपोर्ट इस मामले में एक खास बात यह है कि आरोप लगाने वाली युवती पर उसके ही दादा ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। 27 फरवरी की शाम पांच बजे के करीब खीरी थाने में मारपीट, गालीगलौज व धमकी देने के आरोप में यह एफआईआर लिखी गई है। इसमें युवती के साथ ही उसके भाई व मां को भी आरोपी बनाया गया है। ---------------- ये खबर भी पढ़ें…. ओवैसी बोले- सुनो संभल DSP मुल्क आपके बाप का नहीं, इजराइली प्रधानमंत्री की भाषा बोल रहे संभल में CO कुलदीप कुमार का 'जहाज में बैठकर ईरान चले जाओ' वाला बयान तूल पकड़ता जा रहा है। AIMIM नेता सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार करते हुए कहा- ये मुल्क आपके बाप का नहीं। तुम इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की जुबान बोल रहे हो। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में भगवा वेशधारी इंजीनियर पति की पिटाई का VIDEO:पत्नी ने कार के शीशे तोड़े, सड़क पर गिराकर पीटा; बोली- दूसरी शादी की
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:निलंबित IAS अभिषेक प्रकाश को जल्द मिल सकती है पोस्टिंग, शासन ने बहाली का आदेश जारी किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment