Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SIR की अंतिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन आज:गोरखपुर में 6.54 लाख मतदाता कटे; 2.26 नए जुड़े

    1 hour ago

    2

    0

    विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पूरा होने के बाद अंतिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन शुक्रवार को किया जाएगा। 5 महीने से अधिक समय से चल रही इस प्रक्रिया के बाद गोरखपुर में 6 लाख 54 हजार मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। साथ ही 2.26 लाख नए मतदाता सूची में जुड़े हैं। कुल मतदाताओं की संख्या देखें तो अंतिम सूची में लगभग 32 लाख 46 हजार वोटरों के नाम नजर आएंगे। अंतिम मतदाता सूची आमजन के निरीक्षण के लिए संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालयों एवं सभी मतदेय स्थलों पर उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही मतदाता सूची जनपद की आधिकारिक वेबसाइट gorakhpur.nic.in पर भी देखी जा सकती है। SIR अभियान के तहत पहले चरण के बाद 6 जनवरी को प्रकाशित हुई अनंतिम मतदाता सूची के अनुसार एएसडी(अबसेंट, शिफ्टेड व डेथ) श्रेणी के 17.61 प्रतिशत यानी 6 लाख 45 हजार 634 वोटरों के नाम कटे थे। इसके बाद मतदाता सूची में वोटरों की संख्या 36 लाख 66 हजार, 533 से घटकर 30 लाख 20 हजार 908 हो गई। इसी तरह जिन मतदाताओं की मैपिंग वर्ष 2003 की मतदाता सूची से नहीं हो सकी थी, ऐसे 2.83 लाख मतदाता चिह्नित किए गए थे। दूसरे चरण में इन मतदाताओं की सुनवाई के साथ ही छूटे हुए मतदाताओं को वोटर बनने का मौका दिया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम (वित्त एवं राजस्व) के अनुसार बिना मैपिंग वाले मतदाताओं की सुनवाई और लाजिकल डिस्क्रिप्शन वाले मतदाताओं के सत्यापन के दौरान करीब 8 500 और मतदाताओं के नाम कटे हैं। इसी तरह करीब 2.26 लाख नए वोटर बने हैं। उन्होंने बताया कि जिले की सभी 9 विधानसभाओं में अब कुल वोटरों की वास्तविक संख्या की अंतिम घोषणा शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से की जाएगी। जिले में बनाए गए 368 नए बूथ SIR अभियान के दौरान 368 नए बूथ भी बनाए गए हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के जिन भी बूथों पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक थी, उनका संभाजन कर नए बूथ बनाए गए हैं। जिले में पहले 3679 बूथ थे, जिनकी संख्या बढ़कर अब 4047 हो गई है। कैंपियरगंज में 45, पिपराइच में 41, शहर में 40, ग्रामीण 36, सहजनवां में 30, खजनी में 48, चौरीचौरा में 39, बांसगांव में 39 और चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र में 50 नए बूथ बनाए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में बारिश और ओला वृष्टि से 62 हजार किसान:529 गांव की 34 हजार हेक्टेयर भूमि पर खड़ी फसल हुई बर्बाद, मंत्री ने सर्वे कर जल्द से जल्द सर्वे पूरा करने के दिए निर्देश
    Next Article
    गोरखपुर में बस को ट्रेलर ने ठोका, देखें CCTV:फोरलेन पर मची अफरातफरी, सभी यात्री सुरक्षित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment