Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    South Sudan: 210 भारतीय शांति सैनिकों को मिला UN Medal, उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित

    31 minutes ago

    1

    0

    योषिता सिंह संयुक्त राष्ट्र, 17 अगस्त दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत तैनात 200 से ज्यादा भारतीय शांति सैनिकों को उनकी बेहतरीन सेवा के लिए प्रतिष्ठित संरा पदक से सम्मानित किया गया है। दक्षिण सूडान में संरा मिशन ने सोमवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “ भारत के ‘ब्ल्यू हेलमेट्स’ के लिए गर्व का पल। जुबा, दक्षिण सूडान में, छह महिलाओं और सात स्टाफ अधिकारियों समेत 210 भारतीय शांति सैनिकों को यूएनएमआईएसएस के साथ उनकी बेहतरीन सेवा के लिए संरा पदक से सम्मानित किया गया।” इसमें यह भी कहा गया कि संकट, चिकित्सा आपातकाल और जीवन रक्षक मिशनों के दौरान, भारतीय शांति सैनिकों का साहस और संवेदना लोगों की जान बचाने और शांति को बढ़ावा देने का काम जारी रखे हुए है।भारत संरा शांति-रक्षा अभियानों में वर्दीधारी कर्मियों का योगदान देने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत फिलहाल यह 4,200 से ज़्यादा सैन्य और पुलिस कर्मियों का योगदान देता है – जिनमें 155 महिलाएं भी शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Jared Kushner ने यरूशलम में Benjamin Netanyahu से 3 घंटे तक गाजा युद्धविराम पर चर्चा की
    Next Article
    Russia ने Ukraine की Naftogaz कंपनी पर 300 बार किए हमले, ऊर्जा ढांचे को भारी नुकसान

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment