Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Spider-Man: Brand New Day New Trailer: हल्क से टक्कर लेते नजर आए Tom Holland, भारत में एक दिन पहले रिलीज होगी फिल्म

    15 hours ago

    1

    0

    स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे' का नया और शानदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। सोनी पिक्‍चर्स इंडिया ने गुरुवार, 18 जून की सुबह इसका हिंदी ट्रेलर जारी किया, जिसमें टॉम हॉलैंड एक बार फिर पीटर पार्कर यानी स्‍पाइडर मैन के रोल में पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। 2 मिनट 35 सेकेंड का यह ट्रेलर सस्पेंस और एक्शन से भरपूर है।भारत के फैंस के लिए खास तोहफाभारतीय सिनेमाघरों के लिए मेकर्स ने एक बड़ा और सरप्राइजिंग ऐलान किया है। दुनिया भर में यह फिल्‍म भले ही 31 जुलाई को रिलीज हो रही है, लेकिन भारत में यह फिल्म एक दिन पहले, यानी 30 जुलाई 2026 को ही थिएटर्स में दस्तक दे देगी। भारतीय फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।'नो वे होम' के 4 साल बाद की कहानीयह नई फिल्म साल 2021 में आई 'स्पाइडर मैन: नो वे होम' की कहानी को आगे बढ़ाती है। इस फिल्म का डायरेक्शन डेस्टिन डैनियल क्रेटन ने किया है। फिल्म की कहानी पिछली फ‍िल्म की घटनाओं के ठीक चार साल बाद से शुरू होती है। ट्रेलर में साफ दिख रहा है कि पीटर पार्कर को स्पाइडर मैन होने की जिम्मेदारी की भारी कीमत चुकानी पड़ रही है और वह पहले से कहीं ज्यादा मुश्किल हालात में फंस चुका है। इसे भी पढ़ें: भारत आ रहे Christopher Nolan, Matt Damon और Tom Holland, मुंबई में The Odyssey के प्रीमियर में होंगे शामिलबदली शक्तियां और हल्क से खतरनाक टक्करइस बार स्पाइडर मैन की शक्तियां अजीब और हैरान करने वाले तरीकों से बदल रही हैं, जिस पर उसका खुद का काबू नहीं है। लेकिन ट्रेलर का सबसे चौंकाने वाला सीन वो है, जहां स्पाइडर मैन की भिड़ंत महाबली हल्क (ब्रूस बैनर) से होती है। मजेदार बात यह है कि ट्रेलर की शुरुआत में पीटर अपनी परेशानियों का हल ढूंढने ब्रूस बैनर के पास ही जाता है, लेकिन बाद में दोनों के बीच जबरदस्त लड़ाई हो जाती है, जिसकी वजह अभी सस्पेंस बनी हुई है। इसे भी पढ़ें: Tom Holland का बड़ा खुलासा, एक जवाब से Confirm हुई Zendaya संग Secret Wedding!फिल्म की दमदार स्टार कास्ट'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे' में टॉम हॉलैंड और जेंडाया के साथ जैकब बैटलन, मार्क रफालो, जॉन बर्नथल और माइकल मैंडो मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनके अलावा इस बार फिल्म में सैडी सिंक, ट्रैमेल टिलमैन, लिजा कोलोन जायस और मार्विन जोन्स जैसे कई नए कलाकारों की एंट्री भी हो रही है, जो इस सफर को और भी रोमांचक बनाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'Spider-Man: Brand New Day' का नया ट्रेलर रिलीज़: अकेले टॉम हॉलैंड का 'हल्क' से मुकाबला, बदल रही हैं स्पाइडर-मैन की शक्तियां
    Next Article
    US-Iran MoU Ceasefire | Mojtaba Khamenei का दावा- 'ट्रंप ने मजबूरी और बेताबी में किए दस्तखत', अमेरिका ने हटाई नौसैनिक नाकेबंदी

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment