Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Sri Lanka में वीजा खत्म होने के बाद रहने पर 21 विदेशी अरेस्ट, 3 भारतीय भी शामिल

    3 hours ago

    1

    0

    कोलंबो, तीन नवंबर श्रीलंका में वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी रहने के मामले में 21 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें तीन भारतीय भी शामिल हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि केंद्रीय अपराध ब्यूरो ने सोमवार रात कोलंबो के मध्य में स्थित मरदाना इलाके में छापेमारी कर इन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार किए गए लोगों में चीन के 12 नागरिक शामिल हैं, जिनमें दो महिलाएं हैं। इनके अलावा छह बांग्लादेशी और तीन भारतीय नागरिक भी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।गिरफ्तार किए गए लोगों के बारे में पुलिस ने कोई अन्य जानकारी नहीं दी। श्रीलंका के अधिकारियों ने हाल के महीनों में कई विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य रूप से चीनी नागरिक शामिल हैं, जिन पर पर्यटक वीजा पर देश में रहकर साइबर धोखाधड़ी में शामिल होने का आरोप है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    40 अरब अमेरिकी डॉलर स्वाहा! मोदी की पाक पर आर्थिक स्ट्राइक से हाहाकार
    Next Article
    सींग को इस तरह उखाड़...क़ेशम द्वीप पर मिसाइल अटैक, ईरान से भी आ गया तगड़ा जवाब

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment