Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SRN के PG हॉस्टल में आग के बाद प्रशासन अलर्ट:प्राचार्य ने किया निरीक्षण, हर कमरे की जांच के निर्देश जारी

    1 hour ago

    2

    0

    स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल के पीजी हॉस्टल में शार्ट सर्किट से आग लगने की घटना को लेकर अस्पताल एवं मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज प्रशासन ने छात्रावास का मंगलवार को निरीक्षण किया। प्राचार्य वी के पांडेय ने वार्डन, परचेज ऑफिसर, इलेक्ट्रिशियन व जेई की टीम के साथ हॉस्टल का जायजा लिया। प्राचार्य ने बताया कि सोमवार को पीजी हॉस्टल के एक बंद कमरे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। एसी चलने से यह हादसा हुआ। छात्रों ने धुआं देखते ही सूचना दी, दमकलकर्मियों ने समय रहते आग बुझा दी। नुकसान सिर्फ एक कमरे तक सीमित रहा। इसके बाद वार्डन व बिजली विभाग को हर कमरे की जांच के निर्देश दिए गए हैं। छात्रों को बिना अनुमति एसी लगाने पर पाबंदी व सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए नोटिस जारी करने को कहा गया है। हॉस्टल प्रबंधन ने सुरक्षा को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया है। वहीं उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट के निर्देश पर एमिकस क्यूरी के सर्वे में सामने आई कमियों को दूर करने के लिए पीजी हॉस्टल की कमियों पर संज्ञान लिया गया है। सर्वे में बिजली व्यवस्था, खुले तार, सफाई व झाड़ियों की समस्याओं का जिक्र था। निरीक्षण के बाद संबंधित अधिकारियों को इन्हें तत्काल ठीक करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा हम इन सभी मुद्दों पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में सुबह से रात तक 14 स्थानो पर आग:दिन भर दमकल की टीम आग बुझाने के लिए दौड़ती रही, मंडी में सबसे ज्यादा नुकसान
    Next Article
    ताजुश्शरिया उर्स पर सुरक्षा का कड़ा पहरा:परीक्षा और उर्स के बीच ट्रैफिक व्यवस्था रहेगी बड़ी चुनौती, एडीजी, डीआईजी, कमिश्नर, डीएम और एसएसपी ने की समीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment