Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SRNH से फरार मुल्जिम को मुठभेड़ में लगी गोली:प्रयागराज पुलिस बयान दर्ज करने प्रतापगढ़ पहुंची, पॉक्सो का है आरोपी

    15 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के SRN हॉस्पिटल से फरार हुआ पॉक्सो एक्ट का आरोपी जलालुद्दीन निवासी मानिकपुर शनिवार को प्रतापगढ़ में मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके दोनों पैर में गोली लगी। उसे प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर फरारी के मामले में कोतवाली प्रयागराज में दर्ज मुकदमे में उसका बयान दर्ज करने के लिए पुलिस की एक टीम वहां पहुंच गई है। सुरक्षा में लगे सिपाही भी हुए थे नामजद दरअसल इस मामले में हिरासत से भागने वाले बंदी और सुरक्षा में लगे दो सिपाहियों मगन शर्मा व अनुज कुमार को भी नामजद किया गया है। कोतवाली पुलिस भी उसकी तलाश में जुटी थी। यह मुकदमा प्रतापगढ़ के मानिकपुर कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह की तहरीर पर दर्ज हुआ था। एसपी ने दोनों को किया था निलंबित 21 अप्रैल को जिला कारागार प्रतापगढ़ से आरोपी को लेकर आए दोनों सिपाहियों पर आरोप था कि SRN हॉस्पिटल में निगरानी के दौरान उन्होंने लापरवाही बरती, जिसका फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया। एसपी प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने दोनों सिपाहियों को निलंबित भी कर दिया था। डीएनए टेस्ट के लिए लाया गया था आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जिला जेल से मेडिकल जांच और डीएनए टेस्ट के लिए SRN हॉस्पिटल लाया गया था। ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराने के दौरान ही उसने मौका पाकर पुलिसकर्मियों को चकमा दे दिया। सीसीटीवी में कैद हुई थी तस्वीर अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी के भागने की पूरी घटना रिकॉर्ड हुई थी। फुटेज के अनुसार, शाम करीब 6:15 बजे नीली शर्ट पहने आरोपी ट्रॉमा सेंटर से तेजी से निकलकर मुख्य गेट की ओर भागता नजर आता है। एसीपी कोतवाली रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी का बयान दर्ज करने के लिए एक टीम प्रतापगढ़ भेजी गई है। इसके बाद उसका रिमांड बनवाने की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नीलिमा कटियार का विपक्ष पर हमला:महिला आरक्षण बिल पर बोलीं- अधिकारों से खिलवाड़ नहीं सहेंगे
    Next Article
    झांसी में पति-बच्चों संग सो रही महिला से छेड़छाड़:रेलवे स्टेशन और थाने से 50 मीटर दूर सड़क की पटरी पर सो रहा था परिवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment