Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SSP के सामने रोई कपड़ा कारोबारी की बहू:बोली- मेरा शोषण होता है, ससुर बोलता है पुलिस-विधायक सब मेरी जेब में हैं

    14 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में एक बड़े कपड़ा कारोबारी की बहू ने एसएसपी के सामने पेश होकर ससुर और अन्य ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने ससुर के एक रिश्तेदार पर बदनीयती का भी आरोप लगाया। उसका आरोप है कि उसके ससुर के प्रभाव और रसूख के कारण मामला दबाया जा रहा है। अपनी आपबीती सुनाते समय वह एसएसपी कार्यालय में फूट-फूटकर रो पड़ी। पीड़िता ने बताया कि उसने करीब दो महीने पहले आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बावजूद अब तक पुलिस ने न तो किसी आरोपी से पूछताछ की है और न ही कोई ठोस कार्रवाई की है। पीड़िता के अनुसार, उसके ससुर उसे धमकी देते हैं कि वे बड़े कारोबारी हैं और उनके संबंध पुलिस से लेकर विधायक तक हैं। उसने यह भी आरोप लगाया कि मुकदमे में नामजद होने के बावजूद सिविल लाइंस थाना पुलिस उसे थाने में चाय ऑफर करती है। महिला ने विवेचक और थाना पुलिस पर निष्पक्ष जांच न करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब पूरा मामला पढ़िए मामला शहर की पॉश कॉलोनी मानसरोवर से जुड़ा है। यहां के निवासी शैलेंद्र सिंह एक बड़े कपड़ा कारोबारी हैं। वे रेडीमेड कपड़ों का एक ब्रांड संचालित करते हैं, जिसके 40 से अधिक आउटलेट बताए जाते हैं। उनकी बहू पारूल ने 23 दिसंबर 2025 को सिविल लाइंस थाने में अपने पति देवांश सिंह, ससुर शैलेंद्र सिंह, सास पूनम सिंह, ननद प्रेरणा सिंह, पुष्पेंद्र सिंह और गौरव ढाका के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी। 2023 में हुई थी शादी पीड़िता पारूल ने एफआईआर में बताया कि उसकी शादी 4 दिसंबर, 2023 को कपड़ा कारोबारी के बेटे देवांश सिंह से हुई थी। उसके अनुसार, शादी में उसके माता-पिता ने करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए थे। दहेज में क्रेटा कार, डायमंड और सोने के सेट, अंगूठियां, चेन, पेंडेंट, ब्रेसलेट सहित लगभग 20 तोला सोना दिया गया था। फॉर्च्यूनर और 25 लाख की मांग का आरोप पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही उसे ससुराल पक्ष के दहेज लोभी होने का पता चला। उसके मुताबिक, ससुर शैलेंद्र सिंह ने फॉर्च्यूनर कार और 25 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग शुरू कर दी। इसके लिए पीड़िता का उत्पीड़न किया जाने लगा। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने कहा कि वह हालात सुधरने की उम्मीद में सब सहती रही, लेकिन समय के साथ पति, सास-ससुर और ननद का व्यवहार और खराब होता गया। उसने ससुर के रिश्तेदार गौरव ढाका पर भी बदनीयती के गंभीर आरोप लगाए हैं।आरोप है कि मारपीट के बाद उसे घर से निकाल दिया गया, जिसके बाद से वह अपने पिता के घर रह रही है। आरोपियों को थाने में चाय पिलाई जाती है पीड़िता ने एसएसपी सतपाल अंतिल को बताया कि मुकदमा दर्ज हुए दो महीने बीत जाने के बावजूद सिविल लाइंस पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उसने कहा कि नामजद आरोपियों को थाने में बैठाकर चाय पिलाई जाती है, लेकिन उनसे पूछताछ तक नहीं की गई। उसके ससुर अपने पैसे और रसूख के दम पर पुलिस कार्रवाई रुकवा रहे हैं। उसने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत सुनने के बाद एसएसपी सतपाल अंतिल ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को मामले में निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बहू के पिता दरोगा, बात-बात पर देते धमकी इस मामले में कपड़ा कारोबारी शैलेंद्र सिंह के अधिवक्ता अनुज कुमार विश्नोई ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि शैलेंद्र सिंह की बहू पारूल के पिता पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर हैं। वे अपने पद का दुरुपयोग करते हुए समय-समय पर ससुराल पक्ष को धमकाते रहे हैं। उन्होंने एफआईआर में लगाए गए सभी आरोपों को निराधार और झूठा बताया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में प्रसव के दौरान नवजात की मौत:परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया, अस्पताल प्रशासन ने आरोपों को नकारा
    Next Article
    जावेद अख्तर ने तालिबान के नए कानून की निंदा की:धर्म के नाम पर महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा को बताया अमानवीय कदम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment