Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SSP ऑफिस के पास फूंका जयंत चौधरी का पुतला:अलीगढ़ में टीईटी अनिवार्यता के बयान पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने किया प्रदर्शन

    7 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने बुधवार को टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने तस्वीर महल चौराहे पर एसएसपी ऑफिस के पास ही केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री जयंती चौधरी का पुतला दहन कर नारेबाजी की। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। जब तक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, शिक्षकों ने पुतला दहन कर जयंत चौधरी के बयान की प्रतियां जलाकर आक्रोश व्यक्त किया। 2011 से पहले लागू नहीं थी अनिवार्यता प्रदर्शन का नेतृत्व संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह और जिला मंत्री राजेंद्र सिंह अत्री ने किया। मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि जब 2011 से पहले शिक्षकों की नियुक्ति में टीईटी की अनिवार्यता लागू नहीं थी। ऐसे में अब इसे लागू करना पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले संघ के पदाधिकारी दिल्ली में मंत्री जयंत चौधरी के आवास पर ज्ञापन देने गए थे। पहले मंत्री ने दिया भरोसा, अब दूसरा बयान उस दौरान मंत्री ने आश्वासन दिया था कि वे शिक्षकों के साथ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जयंत चौधरी ने हाल ही में दूसरा बयान दिया है। अब उनका कहना है कि यदि 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षक 1 सितंबर 2027 तक टीईटी पास नहीं करेंगे तो उन्हें सेवा से बाहर कर दिया जाएगा। इसी बयान पर पूरे प्रदेश में शिक्षकों में आक्रोश है। जेल भरो आंदोलन की चेतावनी शिक्षकों का कहना है कि 50–55 वर्ष की आयु में दोबारा टीईटी परीक्षा देना व्यवहारिक नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने निर्णय वापस नहीं लिया तो जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारी शिक्षकों का कहना था कि जरूरत पड़ी तो जेल भरो आंदोलन भी किया जाएगा। ये रहे मौजूद मंडलिक मंत्री राजेश कटारा, संरक्षक राधेश्याम शर्मा, हरेंद्र सिंह, मुगीसुर रहमान, मुकेश शर्मा, हरिकेश शर्मा, नीरज सिंह, गोपाल गुप्ता, ललित चौधरी, संजय वर्मा, बिल्लू सिंह, उमेश चंद वर्मा, अमित चौहान, प्रमोद कुमार, किशन शर्मा, जितेंद्र सिंह, जुगल किशोर, वीरेश कुमार, प्रज्ञवीर सिंह, ओमदत्त गौतम, राजीव सिंह, सुरभि राज पवार, ताहिरा, पूनम शर्मा, पूनम सिंह, फरजाना आदि मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बजट पर अलग-अलग राय:छात्र संगठनों ने उठाए रोजगार-भत्ता और पेपर लीक के मुद्दे ,किसानों ने बताया विकास की ओर बढ़ता कदम
    Next Article
    जालौन में युवती ने युवक को चप्पल से पीटा, VIDEO:लोगों ने बीच-बचाव कर युवक को हटाया, जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment