Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    STF का बड़ा खुलासा ऑनलाइन ठगी करने वाले 6 गिरफ्तार:स्कूलों को धमकी देने में भी शामिल, नेपाल निवासी, USA के नागरिकों से ठगी, आस्ट्रेलिया से की पढ़ाई

    4 hours ago

    1

    0

    एसटीएफ की टीम ने ऑनलाइन बेटिंग ऐप से ठगी करने वाले छह लोगों को पकड़ा है। इनके पास से नोएडा के स्कूलों को धमकी भरे मेल भेजने के केस में रिकवरी मेल प्रयोग होने वाला मोबाइल को भी बरामद किया गया। इनके नाम अमीस जंग कारकी निवासी कांठमांडू नेपाल, अनन्त कुमार निवासी कमलानगर आगरा, दिव्याशू निवासी गाजियाबाद, साहिल कुमार निवासी गाजियाबाद,लेखनाथ शर्मा निवासी नेपाल, केदारनाथ निवासी नेपाल है। ये सभी लोग गाजियाबाद में रह रहे थे। इन सभी की गिरफ्तारी नोएडा से बताई गई है। एसटीएफ ने बताया कि 23 जनवरी 2026 को जनपद गौतमबुद्धनगर के विभिन्न स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल मिला था। इस मामले में साइबर क्राइम थाने मुकदमा दर्ज कराया गया था। एसटीएफ नोएडा टीम ने जांच में पाया कि धमकी भरा मेल यूएसए से ओरिजनेट हुआ था। इसी क्रम में तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जानकारी मिली कि थ्रेट मेल से जुड़ा एक रिकवरी ई-मेल का संबंध बॉग्लादेश एवं भारत में होना पाया गया। आगे की जांच में मिला कि इस रिकवरी मेल का एक संबंध शाहबेरी थाना बिसरख क्षेत्र में होना पाया गया। एसटीएफ टीम द्वारा अभिसूचना संकलन के दौरान उपरोक्त स्थल का सत्यापन किया गया तो वहां पर माफी मात्रा में इलेक्ट्रोनिक डिवाइस के साथ उपरोक्त व्यक्ति मिले। जिनको पूछताछ के लिए एसटीएफ नोएडा कार्यालय में लाया गया। नेपाल, भारत और यूएसए के नागरिकों से ठगी यहां पर उपरोक्त व्यक्तियों से विस्तृत रूप से पूछताछ की गई। उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा अवैध ऑनलाइन बेटिंग ऐप चलाने के लिए इसे बतौर कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा था। जिसके अधिकतर शिकार यूएसए एवं भारतीय तथा नेपाली नागरिक हो रहे थे। उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा कई सारे ऑनलाइन बेटिंग ऐप के लिए टेक स्पोर्ट का काम भी किया जा रहा था। इस काम के लिए बडी मात्रा में अमेरिकी नामों से मिलती-जुलती मेल आईडी भी इन लोगों के मोबाइल व लैपटाप में लॉगिन मिली। इनके द्वारा कस्टमर को इन्हीं मेल आईडी से मेल व कॉल करके ऑनलाइन बेटिंग ऐप में पैसा लगाने के प्रोत्साहित किया जाता था। इनके द्वारा इसके लिए वीपीएन व फेक जीपीएस लोकेशन के ऐप भी प्रयोग किये जा रहे थे। आस्ट्रेलिया से किया बीबीए, एमबीए ऐसे बना गैंग गिरफ्तार अमीष ने पूछताछ पर बताया कि वह मूलरूप से नेपाल का रहने वाला है। और उसके द्वारा 2019-20 में आस्ट्रेलिया से बीबीए का डिप्लोमा किया हुआ है। बताया कि पढाई के समय का उसका एक मित्र है जिसका नाम देवराज है। देवराज के साथ उसने 2023 में Gamemano कंपनी में काम किया है। अमीष ने ही सोशल मीडिया के माध्यम से रिक्वेस्ट आने पर अनन्त को जोड़ा था, अनन्त पूर्व में धनी ऐप नोएडा के ऑफिस में काम करता था। यही पर दिव्याशू भी काम करता था। अनन्त के कहने पर दिव्याशु भी इस काम में सम्मिलित हो गया। अनन्त पूर्व में कई बडी कॉल सेंटर की कंनियों में टेक स्पोर्ट का काम कर चुका है। अनन्त व दिव्याशु इन्टरमीडिएट पास हैं तथा इनकी उम्र लगभग 25 साल है। लेखनाथ (उम्र करीब 33 साल) एवं केदारनाथ (उम्र करीब 32 साल) जो मूलरूप से कांठमाडू नेपाल के रहने वालें हैं। देवराज के साथ 2023 से काम करते हैं। देवराज ने इनको अमीष से मिलवाया था। केदारनाथ ने नेपाल कांठमांडू ने बीबीएस एमबीए आस्ट्रेलिया से किया है। लेखानाथ ने नेपाल से एमबीए किया हुआ है। इनके पास से थ्रेट मेल से जुड़े रिकवरी मेल में प्रयोग होने वाला मोबाइल बरामद हुआ है जिसकी गहनता से जांच की जा रही है तथा थ्रेट मेल के बारे में अग्रिम छानबीन की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर डीएम सख्त:फिसड्डी तहसीलों को लक्ष्य सुधारने की चेतावनी, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक
    Next Article
    अयोध्या को 20 नई एसी इलेक्ट्रिक बसों की सौगात:होली से पहले लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी से होगी  सीधी कनेक्टिविटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment