Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    STF ने खटारू गैंग के 4 बदमाशों को पकड़ा:13 दिन से मेरठ में छिपे थे, हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी करते थे

    6 hours ago

    1

    0

    यूपी STF ने कुख्यात खटारू गैंग के 4 बदमाशों को मेरठ से गिरफ्तार किया है। चारों बदमाश जम्मू-कश्मीर में रंगदारी मांगते थे। डकैती डालते, हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी करते थे। 22 अक्टूबर से मेरठ में छिपे थे। जम्मू-कश्मीर पुलिस इन्हें ढूंढ़ रही थी। यूपी STF से मदद लेते हुए सोमवार को सदर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए बदमाशों में सौरभ गुप्ता, गौरव गुप्ता, रोहित, ये तीनों जम्मू-कश्मीर के सांबा के रहने वाले हैं। इसके साथ ही माज कुरैशी मेरठ के सोतीगंज का रहने वाला है। आरोपियों के पास से 4 मोबाइल, 1 लैपटॉप बरामद किया गया है। दो गैंग के बीच वर्चस्व को लेकर लड़ाई इस सिंडिकेट को मुख्य रूप से सांबा जिले का रहने वाला सुमित तंदियाल उर्फ खटारू चलाता था, जिसकी 21 जनवरी 2025 को जम्मू के ज्वैल चौक पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके भाई सौरभ गुप्ता और अन्य साथी मिलकर इसे ऑपरेट करते थे। इन दोनों भाइयों पर पब्लिक सेफ्टी एक्ट (PSA) के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है। खटारू गैंग की दुश्मनी लंबे समय से विक्की खौफ गैंग और विकास सलाथिया के ग्रुप से वर्चस्व को लेकर चली आ रही है। पुरानी रंजिश के चलते दोनों पक्षों के बीच कई हिंसक झड़पें और हत्याएं हो चुकी हैं। बिना वेरिफिकेशन कराए बदमाशों को घर में रखा सुमित तंदियाल की हत्या के बाद सौरभ गुप्ता की मुलाकात बागपत के आशु पंडित से हुई थी, जिसने उसे मेरठ में किराए के मकान में रहने की व्यवस्था कराई थी। इसके अलावा, कुरुक्षेत्र जेल में गौरव गुप्ता की पहचान मेरठ के मोहसिन से हुई थी। इसके बाद माज कुरैशी ने इन अपराधियों को बिना पुलिस वेरिफिकेशन के अपने घर पर शरण दी थी। पुलिस के अनुसार, चारों आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है। मेरठ में छिपे होनी की मिली थी सूचना, फिर हुई कार्रवाई 22 अक्टूबर 2026 को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले की पुलिस से सूचना मिली थी कि गंभीर अपराधों में संलिप्त खटारू गैंग के अपराधी मेरठ में छिपकर रह रहे हैं। इसके आधार पर एसटीएफ मेरठ इकाई के एएसपी बृजेश कुमार सिंह ने कार्रवाई शुरू की। सूचना मिलने पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के डिप्टी एसपी अतहर बख्शी के नेतृत्व में टीम मेरठ पहुंची। 2 नवंबर 2026 को एसटीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मेरठ के सोतीगंज मोहल्ले से इन चारों आरोपियों को दबोच लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    KGMU में बच्ची की मौत पर साढ़े 4 घंटे बवाल:वेंटिलेटर से वार्ड में शिफ्ट करने पर उठाए सवाल, मौके पर पहुंची पुलिस
    Next Article
    रास्ता बंद होने पर दरोगा से भिड़े लोग, VIDEO:बोले- तुम गुंडे हो, पैसे लेकर मेरी गाड़ी निकालो; राज्यपाल का कार्यक्रम था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment