Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टी-20 वर्ल्ड-कप से पहले प्रेमानंद महाराज से मिली क्रिकेटर दीप्ति:गुरुमंत्र देते हुए कहा-अभ्यास बढ़ाइए और लक्ष्य को भेदिए

    1 hour ago

    2

    0

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी आगरा की दीप्ति शर्मा अगले महीने होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी में जुटी है। वर्ल्ड कप से पहले वो वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से मिलीं। उन्होंने प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद मांगा। प्रेमानंद महाराज ने उन्हें अच्छी प्रैक्टिस पर ध्यान केंद्रित करने का गुरुमंत्र दिया। आइए बताते हैं प्रेमानंद महाराज ने क्या गुरुमंत्र दिया प्रेमानंद महाराज ने क्रिकेटर दीप्ति शर्मा से कहाकि हम आशीर्वाद देने लायक नहीं है। प्रार्थना करने लायक है। प्रार्थना सबसे की जा सकती है। हम किसी के आशीर्वाद के मोहताज न बने। अपने अभ्यास और संयम के द्वारा विजय श्री को प्राप्त करें। किसी का आशीर्वाद और श्राप हमारे मार्ग में कोई बाधा नहीं डाल सकता। हमारे मार्ग में सहयोगी होगा हमारा अभ्यास, हमारी एकाग्रता और उल्लास। ये हमारा काम करेगा। अगर हम एकाग्र न हो और अभ्यास न करें और सोचे की भगवान की कृपा से हमारी गोली दुश्मन के सीने में लग जाए। तो नहीं लगेगी। आपने अभ्यास किया तो एक सेकेंड में गोली दुश्मन के सीने में लग जाएगी। हमारे ऊपर कृपा है जो हमें मनुष्य शरीर दिया। बुद्धि दी। सब आशीर्वाद हमारे साथ है। हमको अभ्यास करना है। जिस खेल में लगो जी जान से उसका अभ्यास करना है। एकाग्रता पूर्वक विषय का त्याग करो, गंदी बातों का त्याग करो। अब देखो उन्नति शील होते जाएगा। थोड़ी सी विजय हुई पार्टी करने लगे तो दूसरी बार हार जाएंगे। आप का जीवन तपस्वी का जीवन है। आपका जीवन संपूर्ण भारत को सुख प्रदान करने वाला है। कोई खिलाड़ी जीतता है तो खिलाड़ी का नाम पीछे होता है, पहले होता है भारत। जीतते आप हो, खुश पूरे भारतवासी होते हैं । इसलिए व्यसन, व्याभिचार से बचकर अपने अभ्यास को बढ़ाइए। और भगवान की कृपा से अपने लक्ष्य को भेदिए और लक्ष्य को चूमिए। महिला वर्ल्ड कप जीतने से पहले गई थी दीप्ति दीप्ति शर्मा 2025 में महिला वर्ल्ड कप जीतने पहले भी प्रेमानंद महाराज की शरण में गई थीं। दीप्ति ने वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था। इसके चलते उन्हें प्लेयर ऑफ सीरीज बनी थीं। जीत के बाद उनका आगरा में भव्य स्वागत किया गया था। विराट कोहली प्रेमानंद महाराज के भक्त संत प्रेमानंद महाराज के विराट-अनुष्का समेत तमाम सेलिब्रिटी भक्त हैं। पिछले महीने 16 अप्रैल को भी विराट पत्नी अनुष्का संग प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आए थे। संघ प्रमुख मोहन भागवत, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी आशीर्वाद पा चुके हैं। सिंगर बी प्रॉक भी उनके भक्त हैं। प्रेमानंद महाराज का व्यक्तित्व ऐसा है कि मुस्लिम भी उनके फैन हैं। पाकिस्तान में भी लोग उन्हें सुनते हैं। रेसलर और CO से ASP प्रमोट हुए अनुज चौधरी भी उनकी शरण में पहुंचे। पाप-पुण्य कर्म को समझा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा, व्यापारियों का प्रदर्शन:शास्त्री चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका, कीमत घटाने की मांग
    Next Article
    बरेली में बदला मौसम का मिजाज:आसमान में काले बादल छाए, बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं से मिली राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment