Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टी-20 वर्ल्डकप-भारत ने नीदरलैंड को 194 रन का टारगेट दिया:शिवम दुबे की फिफ्टी, अभिषेक फिर जीरो पर आउट; आर्यन दत्त को 2 विकेट

    20 hours ago

    1

    0

    भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपने आखिरी लीग मैच में नीदरलैंड को 194 रन का टारगेट दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा एक बार फिर पहले ओवर में जीरो पर आउट हुए। पावरप्ले में टीम ने दो विकेट गंवा दिए थे। शिवम दुबे के 66 रनों की बदौलत टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 193 रन का स्कोर खड़ा किया। शिवम ने हार्दिक पंड्या के साथ 76 रन की साझेदारी की। हार्दिक ने 20 बॉल पर नाबाद 30 रन बनाए। नीदरलैंड की ओर से आर्यन दत्त और लोगन वान बीक ने 2-2 विकेट झटके। काइल क्लीन को एक विकेट मिला। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह । नीदरलैंड: माइकल लेविट, मैक्स ओ'डाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), जाक लियोन-कैशे, नुआ क्रॉस, रूलोफ वान डर मर्व, लोगन वान बीक, आर्यन दत्त और काइल क्लीन। ------------------------------------------------ क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करे
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में अवैध गर्भपात रैकेट का भंडाफोड़:चार निजी क्लीनिक सील, दो को नोटिस जारी
    Next Article
    पाकिस्तानी टीम में नहीं है सबकुछ सही, डगआउट में दिखी कोच हेसन और सलमान आगा के बीच बहस, देखें VIDEO

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment