Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में अवैध गर्भपात रैकेट का भंडाफोड़:चार निजी क्लीनिक सील, दो को नोटिस जारी

    5 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध गर्भपात के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित टीम ने श्रीदत्तगंज ब्लॉक के महदेइया और शुक्लागंज क्षेत्रों में छापेमारी की। इस कार्रवाई में चार निजी अस्पतालों में अवैध गर्भपात की पुष्टि होने पर उन्हें तत्काल सील कर दिया गया, जबकि दो अन्य संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महदेइया स्थित नेहा हेल्थ क्लीनिक, शुक्लागंज की सत्यम क्लीनिक, डॉ. सुनीता की क्लीनिक और डॉ. पिंकी श्रीवास्तव की क्लीनिक पर छापा मारा। जांच के दौरान इन केंद्रों पर अवैध गर्भपात से संबंधित साक्ष्य पाए गए, जिसके बाद प्रशासन ने चारों केंद्रों को सील कर दिया। श्री हॉस्पिटल और इंडियन हॉस्पिटल के खिलाफ भी शिकायतें मिली थीं। हालांकि, मौके पर पर्याप्त साक्ष्य न मिलने के कारण उन्हें फिलहाल नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। अधिकारियों ने बताया कि जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, इन निजी केंद्रों पर अवैध रूप से भ्रूण जांच भी कराई जाती थी। जहां जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं थी, वहां बाहर से जांच कराकर रिपोर्ट के आधार पर गर्भपात किया जाता था। इसके लिए महिलाओं से मोटी रकम वसूली जाती थी। कुछ मामलों में महिलाओं की तबीयत बिगड़ने पर क्लीनिक संचालक जिम्मेदारी से बचते पाए गए। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, यह पूरा रैकेट लंबे समय से चल रहा था और इसमें बिचौलियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि कई क्लीनिक घर की महिलाओं के नाम पर चलाए जा रहे थे, जबकि मौके पर संबंधित नामों के चिकित्सक मौजूद नहीं थे। विभाग अब इन डॉक्टरों की शैक्षणिक डिग्री और पंजीकरण की भी जांच कर रहा है। एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध गर्भपात की सूचना मिलने पर यह छापेमारी की गई थी। चार निजी अस्पतालों में इसकी पुष्टि होने के बाद उन्हें सील कर दिया गया है, और दो अन्य को नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा, “गर्भपात जैसे अवैध कार्य में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।”
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में छात्रा का शव रखकर लगाया जाम:ट्रक चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग, एग्जाम सेंटर देखने जाते वक्त हुई थी मौत
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप-भारत ने नीदरलैंड को 194 रन का टारगेट दिया:शिवम दुबे की फिफ्टी, अभिषेक फिर जीरो पर आउट; आर्यन दत्त को 2 विकेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment