Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टी-20 वर्ल्डकप- कनाडा ने 5 विकेट गंवाए:श्रेयस मोव्वा को राशिद खान ने पवेलियन भेजा; अफगानिस्तान ने 201 रन का टारगेट दिया

    21 hours ago

    1

    0

    अफगानिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप में गुरुवार के आखिरी मैच में कनाडा को 201 रन का टारगेट दे दिया। कनाडा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 200 रन बनाए। इब्राहिम जादरान ने 95 रन बनाए। उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के लगाए। कनाडा ने 14 ओवर में 5 विकेट पर 91 रन बना लिए हैं। हर्ष ठाकेर और साद बिन जफर पिच पर हैं। राशिद खान ने श्रेयस मोव्वा (2 रन) को कैच आउट कराया। मोहम्मद नबी ने निकोलस किर्टन (10 रन) और युवराज समरा (17 रन) को पवेलियन भेजा। करियर का आखिरी मैच खेल रहे नवनीत धालीवाल जीरो पर आउट हुए। उन्हें अजमतुल्लाह उमरजई ने दरविश रसूली के हाथों कैच आउट कराया। दिलप्रीत बाजवा (13 रन) को मुजीब उर रहमान ने बोल्ड किया। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नाईब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, अब्दुल्लाह अमजदजई, जियाउर रहमान। कनाडा: दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), युवराज समरा, नवनीत धालीवाल, हर्ष ठाकेर, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), साद बिन जफर, दिलोन हेलिगर, जसकरन सिंह, कलीम सना और अंश पटेल। ------------------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read more
    Prev Article
    खाली कुर्सियों के बीच सजी कवि सम्मेलन-मुशायरे की शाम:ताज महोत्सव के दूसरे दिन स्टॉल्स पर सीमित रही पर्यटकों की संख्या, दुकानदार बोले अच्छे व्यापार की है उम्मीद
    Next Article
    अब 22 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में होगा SIR, चुनाव आयोग ने तैयार रहने को कहा, यहां देखें लिस्ट

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment