Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टी-20 वर्ल्डकप में भारत की सबसे बड़ी हार:साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया; सेमीफाइनल खेलने के लिए अब बाकी दोनों मैच जीतने होंगे

    22 hours ago

    1

    0

    वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी है। रविवार को उसे साउथ अफ्रीका ने तीसरे सुपर-8 मैच में 76 रन के अंतर से हराया है। इसी के साथ टूर्नामेंट में भारत की जीत का सिलसिल भी थम गया है। इससे पहले इंडिया ने लगातार 12 मैच जीते थे। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई। मार्को यानसन ने 4 विकेट झटके। केशव महाराज ने 3 विकेट लिए। कॉर्बिन बॉश को 2 और ऐडन मार्करम को एक विकेट मिला। शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। इससे पहले साउथ अफ्रीका की ओर से डेविड मिलर ने 35 बॉल पर 63 रन बनाए। जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 45 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 बॉल पर नाबाद 44 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट झटके। अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिए। मैच का स्कोरकार्ड प्लेयर ऑफ द मैच रहे साउथ अफ्रीका की ओर से डेविड मिलर ने 35 गेंद पर 63 रनों की पारी खेली। उन्होंने डेवाल्ड ब्रेविस के साथ मिलकर 50 गेंद पर 97 रन की साझेदारी की। मिलर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारत की हार के 3 कारण साउथ अफ्रीका के मैच विनर्स सेमीफाइनल के लिए बड़ी जीत जरूरी भारतीय टीम ग्रुप-1 का पहला ही मैच 76 रन के बड़े अंतर से हार गई है। इससे टीम का नेट रन रेट -3.800 हो गया है। ऐसे में टीम इंडिया को अगले दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। ताकि उसका नेट रन रेट अन्य टीम से बेहतर हो। प्लेइंग इलेवन भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह। साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी। ----------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read more
    Prev Article
    सप्त ऋषियों और शेषावतार मंदिर का हस्तांतरण राममंदिर ट्रस्ट को:6 पूरक मंदिरों को भी लार्सन एंड टुब्रो मार्च तक हैंडओवर करेगी
    Next Article
    टीम इंडिया की हार के एक नहीं अनेक विलेन, कौन है इसका सबसे बड़ा जिम्मेदार

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment