Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टी-20 वर्ल्डकप- पहला सेमीफाइनल आज SA Vs NZ:टूर्नामेंट इतिहास में साउथ अफ्रीका को नहीं हरा सकी न्यूजीलैंड, इस एडिशन में भी अजेय

    17 hours ago

    1

    0

    टी-20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच आज साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। वर्ल्ड कप इतिहास में दोनों टीमों की यह छठी भिड़ंत होगी। पिछले सभी पांच मुकाबले साउथ अफ्रीका ने जीते हैं। हालांकि, सेमीफाइनल में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। इस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका अब तक अजेय रही है और उसने एक भी मैच नहीं गंवाया है। वहीं न्यूजीलैंड को दो हार झेलनी पड़ी हैं। पहली ग्रुप स्टेज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही और दूसरी सुपर-8 में इंग्लैंड के खिलाफ। न्यूजीलैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका आगे न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला 2005 में खेला गया था। दोनों टीमों के बीच अब तक 19 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान प्रोटियाज टीम ने 12 मैच जीते हैं, जबकि कीवी टीम को 7 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच आखिरी टी-20 मुकाबला इसी वर्ल्ड कप में खेला गया था, जिसे साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से जीता था। दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्त्या, क्वेना मफाका और लुंगी एनगिडी। न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढी और लॉकी फर्ग्यूसन। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read more
    Prev Article
    विजय-रश्मिका का रिसेप्शन आज हैदराबाद में:सफेद फूलों से सजी एंट्रेंस, कार्ड के बिना एंट्री पर रोक, 26 फरवरी को उदयपुर में की शादी
    Next Article
    SA vs NZ Live Score, 1st Semi-Final: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड आमने-सामने, फाइनल का टिकट दांव पर

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment