Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टी-20 वर्ल्डकप सुपर-8; न्यूजीलैंड ने तीसरा विकेट गंवाया:रचिन रवींद्र 11 रन बनाकर आउट, इंग्लैंड के रेहान अहमद को पहली बॉल पर विकेट

    17 hours ago

    1

    0

    टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 का 9वां मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 11.1 ओवर में 3 विकेट पर 97 रन बना लिए हैं। ग्लेन फिलिप्स और मार्क चापमैन क्रीज पर हैं। 12वें ओवर की पहली बॉल पर रेहान अहमद ने रचिन रवींद्र (11 रन) को जैकब बेथेल के हाथों कैच कराया। विल जैक्स ने फिन एलन (29 रन) और आदिल रशीद ने टिम साइफर्ट (35 रन) को आउट किया। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद। न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढी और लॉकी फर्ग्यूसन। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में होली- रमजान को लेकर अफसरों की बैठक:DM ने अधिकारियों से शहर की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए
    Next Article
    रणजी ट्रॉफी- जम्मू-कश्मीर को 477 रन की बढ़त मिली:कामरान इकबाल ने नाबाद 94 रन बनाए, कर्नाटक 293 रन पर ऑलआउट

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment