Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टी-20 वर्ल्डकप- श्रीलंका की फिफ्टी पूरी:कुसल परेरा एक रन बनाकर आउट, स्टोयनिस ने पवेलियन भेजा; ऑस्ट्रेलिया ने 182 का टारगेट दिया

    21 hours ago

    1

    0

    ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 वर्ल्ड कप के 30वें मैच में श्रीलंका को 182 रन का टारगेट दिया। पल्लेकेले स्टेडियम में सोमवार को श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में 181 रन पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका ने 6 ओवर के बाद 1 विकेट खोकर 61 रन बना लिए हैं। पथुम निसांका और कुसल मेंडिस क्रीज पर हैं। दोनों बैटर्स दूसरे विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप कर चुके हैं। कुसल परेरा 1 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मार्कस स्टोयनिस ने नाथन एलिस के हाथों कैच कराया। ऑस्ट्रेलिया से ट्रेविस हेड ने 56 और मिचेल मार्श ने 54 रन की पारी खेली। दोनों ने शतकीय साझेदारी की। जोश इंग्लिस ने 27 और ग्लेन मैक्सवेल ने 22 रन बनाए। दुषन हेमंथ ने 3 विकेट झटके। दुष्मंथा चमीरा को 2 विकेट मिले। मैच का स्कोरबोर्ड आज ऑस्ट्रेलिया का जीतना जरूरी जिम्बाब्वे के खिलाफ 23 रन की हार के बाद ऑस्ट्रेलिया इस मैच में वापसी के इरादे से उतरी है। वहीं, श्रीलंका शानदार फॉर्म में है और अपने दोनों मुकाबले जीतकर ग्रुप-B की पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पोजिशन पर काबिज है। श्रीलंका ने पहले आयरलैंड को 20 रन और फिर ओमान को 105 रन से हराया था। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोस इंग्लिस, कैमरन ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोयनिस, टिम डेविड, कूपर कोनोली, जैवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, और एडम जम्पा। श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, कामिंडु मेंडिस, पवन रत्नायके, दुनिथ वेल्लालागे, दुषन हेमंथ, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, मथीश पथिराना।
    Click here to Read more
    Prev Article
    19 फरवरी को झांसी आएंगे पूर्व सीएम अखिलेश यादव:झांसी में पूर्व जिलाध्यक्ष महेश कश्यप के भतीजे और कन्हैया लाल यादव की बेटी की शादी में होंगे शामिल
    Next Article
    IND vs PAK: पाकिस्तान की हार से बौखलाया आसिम मुनीर, मोहसिन ​नकवी की हो सकती है PCB से छुट्टी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment