Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टी-20 वर्ल्डकप, श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया:15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान मैच में बारिश की आशंका, कोलंबो में 24 घंटे बरसात संभव

    7 hours ago

    1

    0

    भारत-पाकिस्तान वर्ल्डकप मैच का मजा बारिश बिगाड़ सकती है। टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में दोनों टीमें 15 फरवरी को कोलंबो में भिड़ने वाली हैं, लेकिन इस दिन शहर के 60% इलाकों में बारिश का अनुमान है। अगर ऐसा हुआ तो फैंस क्रिकेट की बड़ी राइवलरी को मिस कर देंगे। टीम इंडिया आज (13 फरवरी) रात कोलंबो पहुंची। वहीं पाकिस्तान टीम अपने सभी मैच कोलंबो में ही खेल रही है। टीम ने अमेरिका और नीदरलैंड को शुरुआती मुकाबले हराए। वहीं भारत ने अमेरिका और नामीबिया को हराया। रात 10 बजे कोलंबो पहुंची टीम इंडिया टीम इंडिया शुक्रवार रात करीब 10 बजे कोलंबो पहुंची। भारत ने मुंबई में अमेरिका को पहला मैच हराया, वहीं दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ जीत हासिल की। पाकिस्तान भी 2 मैच जीत चुका है। अब 15 फरवरी का मुकाबला जीतने वाली टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर अपनी पोजिशन को मजबूत कर लेगी। 15 फरवरी को 24 घंटे बारिश 15 फरवरी को पूरे 24 घंटे बारिश का अनुमान है। सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक 60% से 50% तक बारिश हो सकती है। मैच के दौरान शाम 7 से रात 12 बजे तक भी 10 से 20% तक बारिश की अनुमान जताया गया है। अनुमान- मैच के एक दिन पहले शुरू होगी बारिश कोलंबो में मुकाबले के एक दिन पहले 14 फरवरी की सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक 35% बारिश के चांस हैं। शाम 6 बजे तक 25% इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं रात 12 बजे तक 10% ही बरसात की आशंका है। क्या कोलंबो में बारिश का मौसम है? बारिश की वजह से मैच नहीं हुआ तो क्या होगा? अगर मुकाबला बेनतीजा रहा तो दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट मिलेगा। ग्रुप स्टेज मुकाबलों के लिए रिजर्व डे नहीं रहता है, इसलिए अगर 15 फरवरी को मैच नहीं हो सका तो इसे बेनतीजा ही माना जाएगा। ICC की फटकार के बाद मैच खेलने के लिए पाकिस्तान पाकिस्तान सरकार ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले भारत के खिलाफ मैच खेलने से मना कर दिया था। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने फिर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को फटकार लगाई। PCB ने ICC के सामने 3 मांगें रखी थीं, लेकिन ICC ने एक न सुनी और पाकिस्तान को मैच खेलने पर मजबूर कर दिया। ICC की फटकार के बाद PCB ने मैच खेलने पर मंजूरी दे दी। भारत को 1 ही बार हरा सका पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 8 मुकाबले खेले गए। 7 में भारत और महज 1 में पाकिस्तान को जीत मिली। पाकिस्तान ने 2021 में दुबई के मैदान पर इकलौती जीत दर्ज की थी। वहीं भारत 2007 में पाकिस्तान को फाइनल भी हरा चुका है। ------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… इंडियन ओपनर अभिषेक शर्मा दो दिन से अस्पताल में भर्ती:पेट में इन्फेक्शन, नामीबिया के खिलाफ कल खेलना मुश्किल भारतीय टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा अस्पताल में डिस्चार्ज हो गए हैं। उन्हें पेट में इन्फेक्शन की वजह से दो दिन तक अस्पताल में रहना पड़ा। हालांकि, कल नामीबिया के खिलाफ होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले में उनके खेलने पर फैसला अभी बाकी है। पूरी खबर पढ़े…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश यादव बोले- यूपी की जनता बदलाव चाहती है:नौजवान डिग्रियां लेकर घूम रहे हैं, रोजगार नहीं मिल रहा, पेपर लीक करा रही सरकार
    Next Article
    जिम्बाब्वे की जीत पर सचिन बोले- दबाव में अच्छा खेले:सहवाग ने लकी चार्म कहा, बोले- जब-जब ऑस्ट्रेलिया हारी, हमने वर्ल्ड कप जीता

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment