Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टी-20 वर्ल्डकप दूसरा सुपर-8 मैच- श्रीलंका के 7 बैटर्स आउट:विल जैक्स ने 3 विकेट लिए; इंग्लैंड ने 147 रन का टारगेट दिया

    20 hours ago

    1

    0

    इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सुपर-8 मैच में श्रीलंका को 147 रन का टारगेट दिया। कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। रविवार को इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 146 रन ही बना सकी। जवाब में श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और टीम ने 12 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 72 रन बनाए हैं। फिलहाल कप्तान दसुन शनाका और महीश तीक्षणा क्रीज पर हैं। इंग्लैंड के लिए विल जैक्स ने 3 विकेट लिए। उन्होंने पवन रत्नायके (0) और कुसल मेंडिस (4) को लगातार दो गेंदों पर आउट किया। वहीं पथुम निसांका (9) को जोफ्रा आर्चर ने जैमी ओवरटन के हाथों कैच कराया। इससे पहले इंग्लैंड की बल्लेबाजी में ओपनर फिल सॉल्ट ने 40 गेंदों पर 62 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। सॉल्ट ने 155.00 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। विल जैक्स ने 21 रन का योगदान दिया, लेकिन बाकी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सके। श्रीलंका की ओर से दुनिथ वेल्लालागे सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने 3 विकेट झटके। दिलशान मदुशंका और महीश तीक्षणा को 2-2 विकेट मिले, जबकि एक सफलता दुष्मंथा चमीरा के खाते में गई। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-XI श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, पवन रत्नायके, दसुन शनाका (कप्तान),कमिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, दुषन हेमंथा, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका। इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read more
    Prev Article
    नई वेब सीरीज:दिव्या दत्ता की 'चिरैया' का टीजर आउट, घरों में महिलाओं पर होने वाले अन्याय पर बेस्ड है स्टोरी
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप का तीसरा सुपर-8 मैच आज, IND-SA में मुकाबला:दोनों टीमें पिछले बार की फाइनलिस्ट, भारतीय प्लेइंग-इलेवन में बदलाव संभव

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment