Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टी-20 विश्वकप में भारत की जीत के लिए महायज्ञ:प्रयागराज में फाइनल से पहले मां गंगा की विशेष आरती, संत कर रहे यज्ञ-हवन

    20 hours ago

    1

    0

    टी-20 विश्व कप फाइनल से पहले भारतीय टीम की जीत के लिए प्रयागराज में विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले के लिए संगम नगरी में आस्था और प्रार्थना का सहारा लिया जा रहा है। हरिहर गंगा आरती स्थल पर एक विशेष आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान भक्तों और अर्चकों ने हाथ में तिरंगा लेकर मां गंगा की लहरों के बीच 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। इस अनुष्ठान का उद्देश्य भारतीय खिलाड़ियों को शक्ति प्रदान करने और टीम इंडिया के विश्व विजेता बनने के लिए आशीर्वाद मांगना था। इस अवसर पर जगत गुरु शांडिल्य महाराज ने प्रयागराज के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह त्रिवेणी संगम और कोटेश्वर महादेव की पवित्र भूमि है। उन्होंने बताया कि भारतीय टीम की सफलता के लिए प्रार्थना के साथ-साथ विधि-विधान से यज्ञ और जप भी किए जा रहे हैं। शांडिल्य महाराज ने आगे कहा कि प्रयागराज में बटुक ब्राह्मणों और आचार्यों के साथ मिलकर संकल्प लिया गया है। यह यज्ञ तब तक जारी रहेगा जब तक भारतीय टीम ट्रॉफी जीतकर विजयी नहीं हो जाती, ताकि खिलाड़ियों को सकारात्मक ऊर्जा मिले और उन्हें मैदान पर किसी बाधा का सामना न करना पड़े। इस अनुष्ठान में ऋषि मंजेगुरु रामानुजाचार्य, नारायणाचार्य और कई अन्य विद्वान उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भारत माता के चित्र का पूजन किया गया। संगम तट पर मौजूद श्रद्धालुओं का मानना है कि खिलाड़ियों के कौशल के साथ-साथ करोड़ों भारतीयों की दुआएं और प्रयागराज की यह आध्यात्मिक शक्ति टीम इंडिया के लिए 'सुरक्षा कवच' का काम करेगी। आज जब टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी, तो उनके साथ 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदें और संगम तट से की गई इन प्रार्थनाओं की शक्ति भी होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जीतो ने महिला दिवस पर जागरूकता कार रैली निकाली:थैलेसीमिया और सर्वाइकल कैंसर के प्रति आमजन को जागरूक करने का उद्देश्य
    Next Article
    प्रयागराज के कैंटोनमेंट अस्पताल में महिलाओं की जांच फ्री:MRI, CT स्कैन, 2D इको, डिजिटल X-RAY और पैथोलॉजी की सुविधा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment