Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टेबल फैन में उतरे करंट से महिला की मौत:सब्जी लेने बाजार गए थे पति, घर में अकेली थी; लौटने पर अचेत अवस्था में मिलीं

    11 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के प्रेमनगर गांव में शनिवार देर शाम टेबल फैन में उतरे करंट की चपेट में आने से 59 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के समय महिला घर में अकेली थीं, जबकि उनके पति सब्जी लेने बाजार गए हुए थे। प्रेमनगर गांव निवासी 59 वर्षीय राजवती अपने पति भीमपाल के साथ घर पर रहती थीं। उनके दोनों बेटे दिल्ली में निजी नौकरी करते हैं। शनिवार शाम भीमपाल घर से सब्जी लेने बाजार चले गए थे। इसी दौरान घर में अकेली मौजूद राजवती टेबल फैन में उतरे करंट की चपेट में आ गईं। करंट लगने से वह फैन के पास ही बेहोश होकर गिर पड़ीं। कुछ देर बाद जब भीमपाल बाजार से लौटे तो उन्होंने पत्नी को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद राजवती को मृत घोषित कर दिया। करंट लगने से उनकी दाहिनी हथेली भी झुलस गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव को घर ले गए। ग्रामीणों के अनुसार, हादसा संभवतः टेबल फैन में करंट उतरने के कारण हुआ। राजवती की अचानक मौत से गांव में शोक का माहौल है। उनके दोनों पुत्रों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    व्हाट्सएप पर भेजी जाती थीं किशोरियों की तस्वीरें:ढाई लाख से शुरू होती थी बोली; राजस्थान में शादी के नाम पर बेचता था गिरोह
    Next Article
    बैचलर पार्टी में छात्रा से गंदी हरकत:लखनऊ की नेशनल यूनिवर्सिटी में क्लासमेट ने बैड टच किया, बोला- एक से मन नहीं भरता क्या?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment