Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टीचर का इकलौता बेटा ओवरब्रिज से 30 फीट नीचे गिरा:शव देखकर मां-बाप बेहोश, नया गिटार खरीदकर बाइक से लौट रहा था

    1 day ago

    1

    0

    संतकबीरनगर में टीचर के इकलौते बेटे की ओवरब्रिज से 30 फीट नीचे गिरकर मौत हो गई। किशोर सड़क पर औंधे मुंह गिरा। वह नया गिटार खरीदकर बाइक से वापस लौट रहा था। हादसा रविवार देर रात करीब 12 बजे हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। बेटे का शव देख माता-पिता बेहोश हो गए। मृतक की पहचान शाश्वत राय (17) के रूप में हुई है। पिता संजय राय सरकारी और मां अनिता राय प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। हादसा खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुआ। हादसे की 3 तस्वीरें- इलाहाबाद में रहकर पढ़ाई कर रहा था शाश्वत इलाहाबाद में रहकर पढ़ाई कर रहा था। मूलरूप से मेंहदावल के अव्वल केवटलिया मोहल्ले में रहता था। पिछले पांच साल से मां-बाप और 4 साल की बहन खलीलाबाद शहर में किराए के मकान में रह रहे थे। पिता की तैनाती मेंहदावल विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय, गगनई बाबू में है। मां ब्लूमिंग बड्स स्कूल में पढ़ाती हैं। परिजनों के मुताबिक, शाश्वत रात करीब 8 बजे घर से गिटार लेने के लिए बाइक लेकर निकला था। मां से कहा था- 2 मिनट में गिटार लेकर आ रहा हूं शाश्वत के चाचा संजित राय ने बताया कि उनका भतीजा गिटार लेकर वापस घर आ रहा था। नूर मस्जिद के सामने से ओवरब्रिज से गुजरते समय पीछे से किसी गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे वह फ्लाईओवर से नीचे गोलाबाजार के पास पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर गिर गया। उन्होंने बताया- नवरात्रि से दो दिन पहले वह घर आया था। सोमवार को वापस इलाहाबाद जाने वाला था। उसके जाने के लिए सामान की पैकिंग भी हो चुकी थी। घर से निकलते हुए शाश्वत ने मां से कहा था कि दो मिनट में गिटार लेकर आ रहा हूं। चाचा ने बताया- वह पढ़ाई में होनहार था। हाईस्कूल में 92.4% अंक हासिल किए थे। DM ने सम्मानित भी किया था। उसका सपना इंजीनियर बनने का था। उसने आईईआरटी की परीक्षा में 500वीं रैंक हासिल की थी। पोस्टमार्टम हाउस पर लोगों की भारी भीड़ जुटी घटना की सूचना मिलने के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर लोगों की भारी भीड़ जुटने लगी। मेंहदावल के विधायक अनिल त्रिपाठी, सपा नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जयराम पांडेय भी पहुंचे। दोनों ने घटना पर दुख जताते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। --------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- राहुल गांधी मानहानि मामले में बरी:अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक बयान देने का आरोप था, 2018 में यूपी में केस दर्ज हुआ था राहुल गांधी को अमित शाह से जुड़े मानहानि मामले में सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट ने सोमवार को बरी कर दिया। भाजपा नेता विजय मिश्रा ने अगस्त 2018 में राहुल के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोप है कि राहुल ने 8 मई 2018 को बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, ‘जो पार्टी ईमानदारी की बात करती है, उसके अध्यक्ष पर हत्या का आरोप है।’ फैसले के बाद कोर्ट के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों पर डांस किया, आतिशबाजी की और राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाली मारिया मचाडो वेनेजुएला लौटीं:7 बार लौटने में नाकाम रहीं, गिरफ्तारी का खतरा था; अमेरिका ने सरकार से समझौता कराया
    Next Article
    लखनऊ में कार पार्किंग को लेकर पिता-बेटे, भाई की हत्या:पड़ोसी ने ताबड़तोड़ गोलियां मारीं; 5 दिसंबर को होनी थी बेटे की शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment