Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाली मारिया मचाडो वेनेजुएला लौटीं:7 बार लौटने में नाकाम रहीं, गिरफ्तारी का खतरा था; अमेरिका ने सरकार से समझौता कराया

    1 day ago

    1

    0

    वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया मचाडो करीब 10 महीने बाद अपने देश लौट आई हैं। नोबेल शांति पुरस्कार मिलने के बाद वे पिछले साल देश छोड़कर चली गई थीं। दिसंबर 2025 में वह नोबेल शांति पुरस्कार लेने छिपकर वेनेजुएला से नॉर्वे गई थीं। इस साल की शुरुआत में अमेरिका ने वेनेजुएला में तख्तापलट कर दिया। इसके बाद भी गिरफ्तारी के खतरे की वजह से वे देश नहीं लौट पाई थीं। मचाडो कुछ समय अमेरिका में रहीं फिर वे पनामा चली गई थीं। उनके करीबी लोगों ने बताया कि वे कम से कम 7 बार लौटने की कोशिश कर चुकी थीं, लेकिन असफल रहीं। अमेरिका ने सुरक्षा कारणों से उन्हें जल्दबाजी में नहीं लौटने की सलाह दी थी। इसके बाद अमेरिकी अधिकारियों ने पनामा और कोलंबिया की सरकारों के बीच तालमेल बनाकर उनके लौटने की राह बनाई। मचाडो अगले साल चुनाव लड़ना चाहती हैं 2024 के पिछले राष्ट्रपति चुनाव में मचाडो खुद उम्मीदवार नहीं बन पाई थीं। सरकार ने उन पर 15 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद उन्होंने अपनी जगह एडमंडो गोंजालेज को उम्मीदवार बनाया, जिन्हें विपक्ष का समर्थन हासिल था। विपक्ष का दावा है कि गोंजालेज ने चुनाव जीता था, लेकिन सरकार ने निकोलस मादुरो को विजेता घोषित कर दिया। अब मचाडो चाहती हैं कि वेनेजुएला में अगले साल जुलाई तक चुनाव करा लिए जाएं। वे खुद भी राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ना चाहती हैं। फिलहाल देश की अंतरिम नेता डेल्सी रोड्रिगेज हैं। उन्होंने कहा है कि देश में चुनाव होंगे, लेकिन अभी इसकी तारीख नहीं बताई है। मादुरो के पकड़े जाने के बाद सत्ता बदली अमेरिकी सेना ने जनवरी में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ लिया था। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने डेल्सी रोड्रिगेज को अंतरिम नेता के तौर पर समर्थन दिया। मचाडो के अमेरिका के कई नेताओं से पुराने संबंध रहे हैं। इसके बावजूद ट्रम्प सरकार ने उन्हें सत्ता सौंपने के बजाय रोड्रिगेज का साथ दिया। ट्रम्प कई बार रोड्रिगेज की तारीफ भी कर चुके हैं। हालांकि उनका कहना है कि वेनेजुएला अभी चुनाव कराने के लिए तैयार नहीं है। अमेरिका वेनेजुएला के तेल और दूसरे प्राकृतिक संसाधनों से जुड़े समझौते भी कर रहा है। मचाडो इन समझौतों का विरोध कर चुकी हैं। ट्रम्प बोले- उम्मीद है मचाडो सुरक्षित होंगी मचाडो की वापसी के बारे में पूछे जाने पर ट्रम्प ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने मचाडो को अच्छी महिला बताया और उम्मीद जताई कि वे सुरक्षित होंगी। ट्रम्प ने यह भी कहा कि अमेरिका वेनेजुएला में अच्छा काम कर रहा है। मचाडो पहले ट्रम्प को अपना नोबेल शांति पुरस्कार देने की बात कह चुकी हैं। हालांकि, वेनेजुएला में सत्ता किसके हाथ में हो और चुनाव कब कराए जाएं, इसे लेकर दोनों के बीच मतभेद बने हुए हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि वेनेजुएला की सरकार और विपक्ष के बीच चल रही बातचीत से मचाडो की सुरक्षित वापसी का रास्ता बना। उन्होंने कहा कि अमेरिका चाहता है कि वेनेजुएला में सभी राजनीतिक दलों को अपनी बात रखने की आजादी मिले और सरकार-विपक्ष के बीच बातचीत जारी रहे। इससे देश में निष्पक्ष चुनाव कराने का रास्ता खुल सकता है। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें… ब्राजील में लूला चौथी बार राष्ट्रपति बने: बोल्सोनारो से पहले राउंड में पिछड़ने के बाद जीते; 2022 में इनके पिता को हराया था ब्राजील में 80 साल के लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने चौथी बार राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। वे पहले दौर की वोटिंग में फ्लावियो बोल्सोनारो से पिछड़ गए थे, लेकिन दूसरे दौर में बाजी पलट दी। पूरी खबर यहां पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रम्प ने नोबेल न मिलने पर नॉर्वे को गाली दी:बोले- वहां के लोगों को अमेरिका नहीं आने देना चाहता
    Next Article
    टीचर का इकलौता बेटा ओवरब्रिज से 30 फीट नीचे गिरा:शव देखकर मां-बाप बेहोश, नया गिटार खरीदकर बाइक से लौट रहा था

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment