Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टीएससीटी को मजबूत करने की रणनीति बनी:सहयोग और कन्यादान योजना पर जोर, ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की अपील

    2 hours ago

    1

    0

    टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) की जिला और ब्लॉक इकाइयों ने बलिया में संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा की। रविवार को हुई इस बैठक में सहयोग के मामले में प्रदेश के शीर्ष पांच जिलों में शामिल होने और कन्यादान योजना से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। बलिया के कदम चौराहा स्थित संत बैठा वीर बाबा मंदिर के सभागार में आयोजित इस बैठक में जिला संयोजक सतीश सिंह ने बताया कि सहयोग के मामले में जिला पूरे प्रदेश में सातवें स्थान पर है। वर्तमान में लगभग साढ़े छह हजार सदस्य हर महीने अपने दिवंगत साथियों के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने इस संख्या को बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि शिक्षा विभाग से जुड़ा हर कर्मी टीएससीटी के सुरक्षा घेरे में आ सके। जिला प्रवक्ता चंद्रशेखर पासवान ने कुछ पदाधिकारियों की निष्क्रियता पर चिंता व्यक्त की और ऐसे लोगों की सूची उपलब्ध कराने को कहा, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कन्यादान योजना से अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने की भी अपील की। बैठक में टीएससीटी की सहयोगी संस्था नेशनल सेल्फ केयर टीम (एनएससीटी) पर भी चर्चा हुई। बताया गया कि 18 से 60 वर्ष की आयु का कोई भी व्यक्ति (शिक्षा विभाग के कर्मियों को छोड़कर) इससे जुड़ सकता है। टीएससीटी की तरह ही एनएससीटी से जुड़े सदस्यों के साथ किसी अनहोनी की स्थिति में उनके परिवार को सहायता प्रदान की जाती है। इस बैठक में सतीश मेहता, सन्नी सिंह, संजय कन्नौजिया, विजय राय, अब्दुल अंसारी, दिनेश वर्मा, राजेश जायसवाल, अंजनी मिश्र, सीताराम पांडे, सुरेश कुमार, अनिल कुमार, ललित मोहन सिंह, रामनारायण यादव, धनंजय शर्मा, संजय गुप्त, अरुण कांत, घनश्याम यादव, शक्तिवेश सिंह, अरुण सिंह, अमरेश कुमार, सूर्य प्रकाश यादव और राजन कुमार, राजकुमार यादव सहित कई सदस्य उपस्थित थे। बैठक का संचालन लालजी यादव ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पांच साल के काम 4 साल में पूरे कराए:छपरौली विधायक का दावा– 250 करोड़ से सड़कों की मरम्मत करा रहा, खुद को 10 में 30 नंबर दूंगा
    Next Article
    सड़क निर्माण और गैस किल्लत पर भड़के किसान:तिकोनिया पार्क में पंचायत, बोले–मांगें नहीं मानीं तो होगा बड़ा आंदोलन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment