Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तूफान अर्नब का असर- राजस्थान में ओले गिरे:उत्तराखंड में बर्फबारी, ओडिशा में लैंस्लाइड, 3 की मौत; 2 दिन बाद नया चक्रवात आंध्र प्रदेश पहुंचेगा

    6 hours ago

    1

    0

    मौसम विभाग का कहना है कि देश में अभी भी अर्नब तूफान का असर बना हुआ है। उत्तराखंड के केदारनाथ और बद्रीनाथ में बर्फबारी हो रही है। ओडिशा में चक्रवात से हुई भारी बारिश के बाद शुक्रवार को बाढ़ और भूस्खलन से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में नौ महीने का बच्चा भी शामिल है। वहीं, राजस्थान में बारिश हुई और ओले गिरे। इसके चलते कई जिलों में तापमान 5 डिग्री तक गिर गया। अंडमान सागर के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र एक 'डिप्रेशन' में बदल सकता है, जिसके कारण 2-3 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश में एक नया चक्रवात टकरा सकता है, इससे भारी बारिश हो सकती है। सैटेलाइट मैप में देखें अंडमान सागर में बन रहे चक्रवात की मौजूदा स्थिति देशभर के मौसम का हाल… अगले 2 दिन के मौसम का अपडेट… 1 नवंबर 2 नवंबर मौसम से जुड़ी तस्वीरें… देश के प्रमुख शहरों का तापमान… राज्यों के मौसम की खबर दिल्ली-NCR में निर्माण पर रोक केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण और तोड़फोड़ के कामों पर रोक लगा दी है। यह रोक धूल उड़ाने वाले बाहरी कामों पर लागू होगी। इस दौरान में दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और गौतम बुद्ध नगर के सरकारी और निजी कार्यालयों में आधे कर्मचारी घर से काम करेंगे। यह आदेश 8 नवंबर की दिवाली और नवंबर के पहले दो हफ्तों में पराली जलाने से बढ़ने वाले प्रदूषण को देखते हुए जारी किया गया है। रोक हाईवे, सड़क समेत अन्य सार्वजनिक परियोजनाओं पर भी लागू होगी। रेलवे, मेट्रो, एयरपोर्ट, अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, अस्पताल, जलापूर्ति, स्वच्छता, राष्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा के प्रोजेक्ट को इससे छूट दी गई है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार देर रात आदेश जारी किया। बिहार: 13 जिलों आज भी बारिश का अलर्ट बिहार में चक्रवात अर्नब के कारण बारिश का सिलसिला जारी है। आज मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में 13 जिलों में भारी बारिश पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: अर्नब तूफान के कारण बारिश-सर्द हवा अर्नब तूफान के कारण राजस्थान में हुई बारिश और उसके बाद चली हवा से शुक्रवार को कई शहरों का दिन का तापमान 8 डिग्री तक गिर गया। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड के 9 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट उत्तराखंड में चक्रवात ‘अर्नब’ से जुड़े मौसमी बदलाव और पश्चिमी विक्षोभ के असर के बीच शनिवार को भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के 9 जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: दिन-रात का पारा गिरेगा, ठंड और बढ़ेगी हरियाणा में बीते दो दिनों की मौसमी हलचल और बारिश के बाद अब मौसम सामान्य और साफ होने लगा है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    MBA करने लंदन गई लड़की का शव पुणे में मिला:चुपचाप भारत लौट आई थी, फूड डिलीवरी के ट्रांजैक्शन से परिवार को पता चला
    Next Article
    खबर हटके- महिला के पेट से निकला 'पत्थर का बच्चा':फोटो खिंचवाने बैलून पकड़े, दुल्हन ही उड़ गई; चीन में ईंट को गोद ले रहे लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment