Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MBA करने लंदन गई लड़की का शव पुणे में मिला:चुपचाप भारत लौट आई थी, फूड डिलीवरी के ट्रांजैक्शन से परिवार को पता चला

    2 hours ago

    1

    0

    महाराष्ट्र के पुणे में 34 साल की एक महिला का शव किराए के फ्लैट में मिला। वह MBA की पढ़ाई करने के लिए लंदन गई थी, लेकिन परिवार को बिना बताए ही भारत लौट आई थी। उसके माता-पिता को कई महीने तक लगता रहा कि बेटी लंदन में ही है। महिला की पहचान छत्रपति संभाजीनगर की रहने वाली मुग्धा अविनाश देशमुख के रूप में हुई है। गुरुवार को उनका शव मिला। पुलिस के मुताबिक, शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। मौत की वजह अभी सामने नहीं आई है। एक साल में ही UK से लौटी मुग्धा जुलाई 2025 में MBA करने के लिए UK गई थीं। हालांकि, इसी साल अगस्त में वह भारत लौट आईं और पुणे में रहने लगीं। उन्होंने इसकी जानकारी अपने परिवार को नहीं दी थी। बेटी का फोन बंद हुआ तो परिवार ने तलाश शुरू की मुग्धा के माता-पिता की उनसे फोन और मैसेज के जरिए बातचीत होती रहती थी। परिवार को यही पता था कि वह लंदन में पढ़ाई कर रही हैं। 24 अक्टूबर को जब परिवार उनसे संपर्क नहीं कर पाया और उनका मोबाइल भी बंद मिला, तो पिता अविनाश देशमुख ने लंदन में रहने वाली उनकी एक दोस्त से संपर्क किया। दोस्त ने बताया कि उसकी मुग्धा से आखिरी बार 22 अक्टूबर को बात हुई थी। इसके बाद उसने लंदन पुलिस में मुग्धा के लापता होने की शिकायत की। वहां पुलिस से पता चला कि मुग्धा अगस्त के आखिर में ही UK छोड़ चुकी हैं। इसके बाद परिवार ने भारतीय अधिकारियों और भारतीय उच्चायोग से मदद मांगी। पिता ने मुग्धा के बैंक खाते की जांच की तो 8 से 25 अक्टूबर के बीच फूड डिलीवरी और ऑनलाइन सर्विस प्लेटफॉर्म से कई ट्रांजैक्शन मिले। एक ट्रांजैक्शन छत्रपति संभाजीनगर के उस्मानपुरा इलाके का भी था। इससे परिवार को शक हुआ कि मुग्धा भारत लौट आई हैं। इसके बाद परिवार ने छत्रपति संभाजीनगर क्राइम ब्रांच से संपर्क किया। फ्लैट का ताला खुलवाया तो अंदर मिला शव छत्रपति संभाजीनगर पुलिस ने बैंक ट्रांजैक्शन और दूसरी जानकारियों के आधार पर मुग्धा की लोकेशन पुणे के गहुंजे स्थित लोढ़ा बेलमोंडो कॉम्प्लेक्स में ट्रेस की। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। पिंपरी-चिंचवड़ की शिरगांव पुलिस के सीनियर इंस्पेक्टर देवेंद्र चव्हाण के मुताबिक, पुलिस फ्लैट पर पहुंची तो दरवाजा बंद था। ताला खोलने वाले की मदद से दरवाजा खुलवाया गया। अंदर मुग्धा का शव मिला। पुलिस के मुताबिक, मुग्धा ने अप्रैल में यह फ्लैट किराए पर लिया था, लेकिन UK से लौटने के बाद अगस्त में यहां रहना शुरू किया था। फिलहाल यह साफ नहीं है कि उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। ------------------ ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली की जूता फैक्ट्री में आग, 4 की मौत:2 की हालत गंभीर; सभी को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में जूते की फैक्ट्री में शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे भीषण आग लग गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोगों की हालत गंभीर है। रेस्क्यू टीम ने 6 लोगों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला था। उन्हें संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, वहीं, 5 अन्य लोगों को बिल्डिंग के चौथे फ्लोर से रेस्क्यू किया गया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    INDIA ब्लॉक का आज सड़क पर संसद लगाएगा:ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जनमहाभियोग लाएंगे; कल विपक्ष की 'वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली
    Next Article
    तूफान अर्नब का असर- राजस्थान में ओले गिरे:उत्तराखंड में बर्फबारी, ओडिशा में लैंस्लाइड, 3 की मौत; 2 दिन बाद नया चक्रवात आंध्र प्रदेश पहुंचेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment