Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तिहरे हत्याकांड में एक आरोपी ने किया सरेंडर:SSP ने घायल इंस्पेक्टर-सिपाही का जाना हाल, 3 आरोपी अब भी फरार

    2 hours ago

    2

    0

    जन्मदिन पार्टी के दौरान हुए तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी जीतू सैनी को मुठभेड़ में मार गिराने के बाद पुलिस ने कुल 10 आरोपियों में से पांच को जेल भेज दिया है। शुक्रवार देर रात एक अन्य आरोपी मनीष ने सरेंडर कर दिया। इस मामले में अभी भी तीन आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में दबिश दे रही हैं। इसी बीच, मुठभेड़ में घायल हुए पुलिस इंस्पेक्टर असलम खान और एक सिपाही का हाल जानने के लिए एसएसपी दिनेश कुमार सिंह और सीओ सिटी प्रखर पांडेय जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने दोनों घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा। यह घटना 25 अप्रैल की रात लगभग सवा 11 बजे हुई थी। मुख्य आरोपी जीतू सैनी अपने साथियों के साथ जिम पर आया और शराब के नशे में गाली-गलौज के बाद आवेश में आकर अमरदीप, मनीष और आकाश के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। अमरदीप के पिता सरूप सैनी की तहरीर पर पुलिस ने जीतू सैनी, उसके भाई रवि सैनी, मयंक सैनी, मयंक के भाई रिंकू सैनी, नरेश उर्फ देवा, भारत सैनी, मनीष, जिम संचालक रूपा उर्फ रूपेश, अनुज और सौरभ उर्फ सीटू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने 27 अप्रैल को रूपेश, नरेश उर्फ देवा और मयंक को गिरफ्तार किया। इसके बाद, 28 अप्रैल को मुठभेड़ के दौरान 50-50 हजार रुपये के इनामी रिंकू सैनी (मयंक का भाई) और भारत सैनी को भी गिरफ्तार किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में शनिवार को 10 इलाकों में बिजली शटडाउन:RMU कार्य के चलते 3 घंटे सप्लाई रहेगी बाधित
    Next Article
    झांसी में तस्करी करने वाले को 3 साल की सजा:500 ग्राम चरस के साथ पकड़ा गया था, 10 हजार रुपए जुर्माना भी लगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment