Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकाला:सीतापुर में सैकड़ों शिक्षकों ने अनुभव को नजरअंदाज करने पर सरकार का विरोध किया

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता के विरोध में सोमवार देर शाम को विभिन्न शिक्षक संगठनों ने एकजुट होकर मशाल जुलूस निकाला। यह जुलूस आंख अस्पताल, गांधी पार्क से शुरू होकर लालबाग होते हुए बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क तक पहुंचा, जहां शिक्षकों ने अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाया। प्रदर्शन में शामिल शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता थोपना पूरी तरह अनुचित और अन्यायपूर्ण है। उनका कहना था कि सभी शिक्षकों की नियुक्ति उस समय की निर्धारित योग्यताओं के आधार पर हुई थी और वे वर्षों से पूरी निष्ठा के साथ सेवा दे रहे हैं। ऐसे में अब उन्हें अयोग्य ठहराना उनके अधिकारों का हनन है। शिक्षक नेताओं ने कहा कि सरकार अनुभव को नजरअंदाज कर पुराने शिक्षकों को टीईटी पास करने के लिए बाध्य कर रही है, जो कि गलत है। उन्होंने मांग की कि सरकार तत्काल हस्तक्षेप कर पुराने शिक्षकों को टीईटी से छूट दे और उनकी सेवाओं का सम्मान करे। इस दौरान विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, टीचर्स सेल्फ केयर टीम (TSCT) तथा अटेवा सहित कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। इस प्रदर्शन के दौरान “शिक्षक एकता जिंदाबाद” और “टीईटी अनिवार्यता वापस लो” जैसे नारे लगाए गए। अंत में शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। शिक्षक संगठनों ने सभी शिक्षकों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि यह लड़ाई उनके सम्मान और अधिकारों की है, जिसे किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होने दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा पुलिस का दावा- माहौल बिगाड़ने के लिए साजिश रची:रातों-रात बने कई वॉट्सऐप ग्रुप; लोगों को हिंसा फैलाने के लिए उकसाया गया
    Next Article
    संजय सेतु की मरम्मत दो माह में होगी पूरी:भारी वाहन अयोध्या से, हल्के वाहन पीपे के पुल से गुजरेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment