Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संजय सेतु की मरम्मत दो माह में होगी पूरी:भारी वाहन अयोध्या से, हल्के वाहन पीपे के पुल से गुजरेंगे

    1 hour ago

    2

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ को बताया गया है कि राजधानी को गोंडा, बहराइच और नेपाल से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर बने संजय सेतु की मरम्मत का कार्य दो महीने में पूरा कर लिया जाएगा। यह जानकारी एक याचिका की सुनवाई के दौरान सामने आई। न्यायालय को यह सूचना गोंडा, बाराबंकी और बहराइच के जिलाधिकारियों की ओर से उपस्थित सरकारी अधिवक्ता ने दी। इस पर न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 25 मई की तारीख तय की है। साथ ही, संबंधित जिलाधिकारियों और एनएचएआई को शपथ पत्र दाखिल करने का भी आदेश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने आशीष कुमार सिंह द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। याचिका में घाघरा नदी पर बने संजय सेतु की मरम्मत की मांग की गई थी। राज्य सरकार के अधिवक्ता ने न्यायालय को यह भी बताया कि 15 अप्रैल तक पीपे का पुल बनाकर तैयार हो जाएगा। मरम्मत का कार्य पूरा होने तक हल्के वाहन इस पीपे के पुल से गुजर सकेंगे। हालांकि, भारी वाहनों को गोंडा और आगे जाने के लिए अयोध्या होकर गुजरना होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकाला:सीतापुर में सैकड़ों शिक्षकों ने अनुभव को नजरअंदाज करने पर सरकार का विरोध किया
    Next Article
    लखनऊ हाईकोर्ट ने डीआरएम, उत्तर रेलवे को किया तलब:11 साल पुराने मामले में रेलवे ने नहीं दिया जवाब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment