Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टाइम 100 में एआई के 10 दिग्गज:टेक्नोलॉजी को इंसानी दिमाग सी ताकत दी; तय कर रहे आप क्या सोचेंगे और आपका ऑफिस कैसे चलेगा

    2 hours ago

    1

    0

    टाइम मैगजीन ने 2026 की ‘100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों’ की सूची जारी की है, जिसमें एआई के उन 10 दिग्गजों को चुना गया है जो भविष्य की इबारत लिख रहे हैं। अरबों डॉलर के निवेश और करोड़ों यूजर्स के साथ ये कंपनियां तकनीक को प्रयोगशालाओं से निकालकर हमारे बेडरूम और ऑफिस तक ले आई हैं। जानिए इन्हें… बाइडांस - कंटेंट क्रिएशन लागत 90% घटाई सीडांस 2.0 मॉडल, अब वीडियो बनाने के लिए शूटिंग की जरूरत नहीं है। यह टेक्स्ट, इमेज व ऑडियो को एक साथ प्रोसेस कर 4के क्वालिटी का प्रोफेशनल वीडियो बना देता है। कंटेंट क्रिएशन की लागत को 90% तक कम कर दिया है। अमेजन - एआई की रेस का पावरहाउस बना ट्रेनियम 2 चिप्स का इतना बड़ा जाल बिछा दिया है कि अब दुनिया के सबसे बड़े एआई स्टार्टअप्स (जैसे एंथ्रोपिक) को जिंदा रहने के लिए इसके इंफ्रा पर निर्भर रहना ही होगा। झिपू - अमेरिका के चिप बैन की हवा निकाली गेमचेंजर जीएलएम-5 मॉडल। जहां दुनिया एनवीडिया की चिप्स के लिए तरस रही है, झिपू ने हुवावे के प्रोसेसर पर दुनिया का सबसे ताकतवर ओपन-सोर्स मॉडल बनाकर दिखा दिया। इसने अमेरिका के ‘चिप प्रतिबंध’ के गुब्बारे की हवा निकाल दी है। इसके 40 लाख एंटरप्राइज यूजर्स हैं। ओपनएआई - हर ऑफिस में अहम बनने पर जोर पूरा फोकस अब एंटरप्राइज कोडिंग और वर्कप्लेस टूल्स पर है। यानी वे अब सिर्फ ‘कूल’ नहीं, बल्कि हर ऑफिस की ‘जरूरत’ बनना चाहते हैं। चैटजीपीटी के 90 करोड़ वीकली यूजर्स हैं। हर माह 2 अरब डॉलर की कमाई। अल्फाबेट - सर्च इंजन का ‘एआई अवतार’ जेमिनी लाइव की हर डिवाइस में मौजूदगी। अब आप गूगल से ‘सर्च’ नहीं करते, बल्कि ‘बात’ करते हैं। जीमेल, मैप्स और यूट्यूब अब सिर्फ एप्स नहीं हैं, वे आपके निजी सेक्रेटरी बन चुके हैं जो आपके बिना कहे आपके काम निपटा रहे हैं। मेटा - कोडिंग क्रांति- 75% कोड एआई लिखेगा कंपनी का 75% कोड एआई लिखेगा। प्रोग्रामर्स कोड नहीं लिख रहे, वे सिर्फ एआई द्वारा लिखे गए कोड को गाइड कर रहे हैं। यह सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग का भविष्य बदल रहा है। मेटा ‘पर्सनल गोल्स’ समझने वाले और भी एडवांस एआई मॉडल्स बना रही है। एंथ्रोपिक - डिजिटल नैतिकता पर अडिग अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने अपने जासूसी नेटवर्क और हथियारों के लिए क्लाउड एआई के इस्तेमाल की छूट मांगी, तो कंपनी अपनी ही सरकार के खिलाफ कोर्ट पहुंच गई। इस ‘दृढ़ता’ ने कंपनी को और भी लोकप्रिय बना दिया है। अलीबाबा - ओपन सोर्स का बेताज बादशाह अलीबाबा ने अपना सबसे ताकतवर मॉडल दुनिया के लिए मुफ्त कर दिया है। आज एयरबीएनबी और पिनट्रेस्ट दिग्गज अमेरिकी कंपनियां भी अमेजन या गूगल के बजाय चीन के इस मुफ्त और शक्तिशाली मॉडल का इस्तेमाल कर रही हैं। मिस्ट्रल - डेटा अपने ही देश में रखने का मॉडल यूरोप की उन सरकारों को ढाल दे रही है जो अपना डेटा अमेरिका नहीं भेजना चाहतीं। इन्होंने ‘स्थानीय एआई’ का ऐसा मॉडल दिया है जहां डेटा आपके देश की सीमा से बाहर नहीं जाता। इसका राजस्व एक साल में 20 गुना बढ़कर 400 मिलियन डॉलर हो गया है। हगिंग फेस - रोबोटिक्स को घर-घर पहुंचा रही ऐसा ओपन-सोर्स रोबोट पेश किया है जिसे कोई भी घर बैठे प्रोग्राम कर सकता है। यह एआई को कंप्यूटर स्क्रीन से निकालकर असल दुनिया के कामों में लगा रहा है। कंपनी का दावा है कि इस साल के अंत तक इंसानों से ज्यादा ‘एआई एजेंट्स’ उनका प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वॉट्सएप ने 9,400 से ज्यादा अकाउंट्स बैन किए:कंबोडिया से चल रहा था भारत में डिजिटल अरेस्ट का जाल; ठगी रोकने के लिए आए 4 नए फीचर
    Next Article
    690KM रेंज, कमाल की सेफ्टी! हुंडई की नई इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment