Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Taiwan के मतदाताओं ने Nuclear Power Plants बंद करने की नीति हटाने का दिया समर्थन

    6 hours ago

    1

    0

    ताइवान में शनिवार को हुए स्थानीय चुनावों में मतदान करने वाले अधिकतर लोगों ने द्वीप के परमाणु ऊर्जा संयंत्रों को चरणबद्ध तरीके से बंद करने की नीति को खत्म करने के पक्ष में मतदान किया। विपक्षी नेशनलिस्ट पार्टी का कहना है कि इस बदलाव से अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। कुओमिन्तांग (केएमटी) के नाम से भी जाने जानी वाली नेशनलिस्ट पार्टी की पहल पर कराए गए जनमत संग्रह में मतदाताओं से पूछा गया कि क्या वे ‘परमाणु मुक्त मातृभूमि’ की नीति को खत्म करना चाहते हैं, जिसके तहत परमाणु ऊर्जा का इस्तेमाल चरणबद्ध तरीके से बंद किया जाना है।ताइवान ने 2025 में अपने आखिरी चालू परमाणु ऊर्जा संयंत्र को बंद कर दिया था। हालांकि, इस संयंत्र का नवीनीकरण किया जा रहा है और इसके दो साल में फिर से शुरू होने की संभावना है। ताइवान में परमाणु ऊर्जा के इस्तेमाल पर कानूनी प्रतिबंध नहीं है, बल्कि इस संबंध में सरकार की नीतियां लागू होती हैं।इस जनमत संग्रह के परिणाम से सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी की सरकार को इस मुद्दे पर फैसला लेने के लिए राजनीतिक समर्थन मिला है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि कोई परमाणु ऊर्जा संयंत्र बनाया जाएगा या पहले से बंद संयंत्रों को फिर से शुरू किया जाएगा। ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते पहले ही कह चुके हैं कि देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए परमाणु ऊर्जा के इस्तेमाल की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।इस मामले में उनका रुख अपने पूर्ववर्ती राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन और अपनी पार्टी डीपीपी की पुरानी नीति से अलग है। डीपीपी लंबे समय से परमाणु ऊर्जा उद्योग का विरोध करती रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Gadi Eisenkot को प्रधानमंत्री बनाने को तैयार हुए Benjamin Netanyahu, लेकिन रख दी एक शर्त
    Next Article
    Los Angeles Earthquake: लॉस एंजिल्स में भूकंप के कारण विमान की लैंडिंग रोकी, बाद में सुरक्षित उतरा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment