Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ताज महोत्सव मिट्टी के बर्तनों का क्रेज:पारंपरिक बर्तनों की ओर लोगों का झुकाव बढ़ा, महिला दुकानदार बोली- आर्डर पूरे नहीं कर पा रहे

    14 hours ago

    1

    0

    आगरा में चल रहे ताज महोत्सव में मिट्टी के बर्तनों की स्टॉल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बदलते समय में पारंपरिक बर्तनों की ओर लोगों का झुकाव बढ़ रहा है। इसका असर यहां साफ देखने को मिल रहा है। ग्राहकों की भीड़ के चलते कारीगरों को ऑर्डर पूरे करना मुश्किल पड़ रहा है। फरीदाबाद से आई महिला कारीगर पिछले 15 सालों से ताज महोत्सव में अपनी स्टॉल लगा रही हैं। उनका कहना है कि हर साल यहां बिक्री बेहतर होती जा रही है। लोगों का रुझान भी तेजी से बढ़ रहा है। इस बार भी स्टॉल पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है। महिला कारीगर के अनुसार, उनके बनाए मिट्टी के बर्तन गैस और चूल्हे दोनों पर आसानी से इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इन्हें खास तकनीक से तैयार किया जाता है ताकि ये जल्दी चटकें नहीं। कुछ बर्तनों में पत्थर का भी उपयोग किया जाता है, जिससे उनकी मजबूती और टिकाऊपन बढ़ जाता है और ग्राहकों का भरोसा भी मजबूत होता है। स्टॉल पर आकर्षक डिजाइन की मिट्टी की बोतलें, कढ़ाई, हांडी और अन्य कई तरह के बर्तन उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि महिला दिन में ही मौके पर कई उत्पाद तैयार कर लेती हैं। उनका दावा है कि अब तक उनके उत्पादों को लेकर कोई शिकायत नहीं आई है। महिला कारीगर ने बताया कि मिट्टी के बर्तनों की लोकप्रियता का एक बड़ा कारण स्वास्थ्य भी है। पहले लोग इन्हीं बर्तनों में खाना बनाते और खाते थे, जिसे ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। स्टील और एल्यूमीनियम के मुकाबले मिट्टी के बर्तनों को फिर से अपनाया जा रहा है, जिससे इनकी मांग लगातार बढ़ रही है। स्टॉल पर एक खास आकर्षण मिट्टी से बनी ‘सीटी’ भी है, जो पानी भरने पर आवाज करती है। इसके साथ ही चीनी मिट्टी की सीटी भी उपलब्ध है, लेकिन लोगों का ज्यादा झुकाव मिट्टी से बनी सीटी की ओर देखा जा रहा है। महिला कारीगर के मुताबिक यह उनकी पारंपरिक कला का अनोखा नमूना है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वन टाइम टैक्स पर 25% पेनल्टी माफ:सख्ती के बीच राहत का फार्मूला, बढ़ेगा राजस्व संग्रह
    Next Article
    बदायूं में विवाहिता की मौत, पोस्टमार्टम में हैंगिंग की पुष्टि:मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया, मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment