Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेज रफ्तार कार की टक्कर से अधेड़ की मौत:लखनऊ में घर जाते समय हुआ हादसा; रातभर घर नहीं लौटने पर बेटे ने तलाश में पाया शव

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने घर जा रहे एक अधेड़ को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। जब पूरी रात वो घर नहीं पहुंचे तो परिवारजनों ने उनकी खोज शुरू की। फैजुल्लागंज स्थित मौर्य मार्केट निवासी 55 वर्षीय देवेंद्र कुमार पांडे शनिवार रात घर आने के लिए सड़क पार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रातभर घर नहीं लौटे तो बेटे ने शुरू की तलाश परिजनों के मुताबिक, देर रात तक देवेंद्र घर नहीं पहुंचे तो बड़े बेटे सचिन को चिंता हुई। उसने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान आसपास सड़क हादसे की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर देखा तो पिता का शव पड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ देवेंद्र अपने पीछे पत्नी रेखा, दो बेटे सचिन और नितिन व दो बेटियां छोड़ गए हैं। अचानक हुई इस घटना से पूरे परिवार में मातम पसरा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हर्षा रिझारिया का ब्राइडल लुक में VIDEO:यूजर ने लिखा- किसी अब्दुल की नजर न लगे; माघ मेले में कहा था- धर्म की राह छोड़ूंगी
    Next Article
    बलिया में माटीकला कारीगरों को स्वरोजगार का मौका:मुख्यमंत्री योजना में 10 लाख तक की परियोजना पर 25% अनुदान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment