Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेज रफ्तार कार ने कोबरा पुलिस को मारी टक्कर, VIDEO:मैनपुरी में मारपीट की सूचना पर पहुंचे थे, बाइक समेत सिपाही 20 मीटर दूर गिरे

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में शिकायतकर्ता की कार ने कोबरा पुलिस को टक्कर मार दी। पीछे बैठा सिपाही करीब 20 मीटर दूर जा गिरा। सोमवार रात चुनावी रंजिश और एक दिन पहले हुए विवाद को लेकर दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसी दौरान हमलावरों से बचने के प्रयास में शिकायतकर्ता ने अपनी कार तेज रफ्तार में भगाई। घबराहट में कार अनियंत्रित हो गई और उसने सीधे टक्कर मार दी। इस घटना में सिपाही समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना का CCTV भी आया है। मामला भोगांव थाना क्षेत्र का है। पहले देखें, 2 तस्वीरें…. अब जानिए पूरा मामला रतनपुर किरकिच गांव निवासी नमन शाक्य अपने साथी छोटू चौहान के साथ ताल वाले पेट्रोल पंप पर मौजूद थे। इसी दौरान पंकज, चंद्रप्रकाश, अजय और भानू अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे। पुरानी चुनावी रंजिश और एक दिन पहले हुए विवाद को लेकर दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। मारपीट की सूचना मिलने पर कोबरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सिपाही जतिन कुमार बाइक चला रहे थे और उनके पीछे सिपाही विनीत बैठे थे। इसी दौरान हमलावरों से बचने के प्रयास में नमन शाक्य ने अपनी कार तेज रफ्तार में भगाई। घबराहट में कार बेकाबू हो गई और सीधे पुलिस की बाइक को टक्कर मार दी। हवा में उछलकर दूर जा गिरे सिपाही जतिन प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक समेत सिपाही जतिन कुमार हवा में उछलकर 20 मीटर दूर जा गिरे, जबकि पीछे बैठे सिपाही विनीत बाल-बाल बच गए। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर जीटी रोड किनारे स्थित ‘साधना बॉक्स उद्योग’ में जा घुस गई, जिससे दुकान में मौजूद साधना देवी और उनकी बेटी प्रिया यादव भी घायल हो गईं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार की तेज रफ्तार और टक्कर की भयावहता साफ देखी जा सकती है। जिसके बाद समान बिखर गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने नमन शाक्य और छोटू चौहान को हिरासत में ले लिया है। वहीं मारपीट में शामिल आरोपियों की दो बाइक भी बरामद की गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। …….. ये खबर भी पढ़ें… मैनपुरी में देवर ने भाभी को मार डाला, लूडो खेलते समय चिकोटी काटी, धमकी दी तो गला दबाया मैनपुरी में चचेरे देवर ने भाभी की हत्या कर दी। देवर-भाभी साथ बैठकर लूडो खेल रहे थे। इसी दौरान देवर ने भाभी को चिकोटी काट ली। इस पर भाभी ने विरोध किया और पति को बताने की धमकी दी। गुस्से में देवर ने भाभी का गला दबा दिया। इसके बाद देवर भाभी के मोबाइल का सिम निकालकर भाग गया। पति ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। वारदात 10 मार्च की है। पुलिस सिम की लोकेशन ट्रेस करते हुए देवर तक पहुंच गई। सोमवार (23 मार्च) तो पुलिस ने देवर को गिरफ्तार कर लिया। मामला कुर्रा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में युवक की गोली मारकर हत्या:प्रेम प्रसंग को लेकर रंजिश की आशंका, गांव के ही 3 लोगों पर आरोप
    Next Article
    IPS अशोक कुमार पर जानलेवा हमले में 16 दोषी:2011 में मुरादाबाद के DIG थे; तत्कालीन DM राजशेखर हिंसक भीड़ में फंसा छोड़ भागे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment